विराट कोहली ने एडिलेड में रचा इतिहास, महेला जयवर्धने को पछाड़ा; T20 विश्व कप में बने नंबर 1

237 0

विराट कोहली ने 2 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल के मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। अब वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली।

इस स्कोर के साथ वह टी20 विश्व कप 2022 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। इस सीजन अब उनके 4 मैच में 220 रन हो गए हैं। इसमें उनके 17 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं। इस दौरान उनका 220.00 का औसत और 144.74 का स्ट्राइक रेट रहा।

कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज

रन               खिलाड़ी                            देश
1033*       विराट कोहली                      भारत
1016         महेला जयवर्धने                  श्रीलंका
965            क्रिस गेल                         वेस्टइंडीज
921           रोहित शर्मा                          भारत
897           तिलकरत्ने दिलशान               श्रीलंका

विराट कोहली ने 23वीं पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 7वें ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम की।विराट कोहली ने तस्कीन अहमद की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर टी20 विश्व कप में अपना 1017वां रन पूरा किया। यह उनकी पारी का 16वां रन था। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के शीर्ष-5 बल्लेबाजों में से दो भारत और दो श्रीलंका के हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आईसीसी ने किया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2022, सात शहरों खेले जाएंगे मैच

Posted by - November 16, 2021 0
हाल ही में टी20 विश्व कप 2021 का समापन हुआ है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियन बनकर उभरी। यह टूर्नामेंट का…

सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीती टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
टीम इंडिया ने 30 दिसंबर 2021 को साउथ अफ्रीका में इतिहास रचा। उसने सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहली बार…

देश में जंग-खेल में फतह: पैरालंपिक के पहले दिन यूक्रेन का दमदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 7 पदक जीते

Posted by - March 5, 2022 0
यूक्रेन के एथलीटों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए शनिवार को पैरालंपिक में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल सात…

रांची में 9 अक्टूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच, ऐसे बुक करें टिकट

Posted by - September 21, 2022 0
रांची. जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पूरे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *