श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया 142 का टारगेट, मार्क वुड ने झटके 3 विकेट

219 0

टी20 वर्ल्ड 2022 का 39वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। सुपर-12 के ग्रुप-1 का यह मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए। इंग्लैंड को 142 का टारगेट दिया।

श्रीलंका को पथुम निसानका और कुसल मेंडिस ने 4 ओवर में 39 रन जोड़कर श्रीलंका को तेज शुरुआत दिलाई। टीम का पहला विकेट चोथे ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा को सैम कुर्रन ने 9 रन पर आउट किया। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बनाए। चरित असलंका को बेन स्टोक्स ने 8 रन पर आउट किया।

पथुम निसानका 67 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए। 18वें ओवर में दसुन शनाका 3 रन बनाकर आउट हुए। भानुका राजपक्षे 22 रन बनाकर 20वें ओवर में आउट हुए। वानिंदु हसरंगा 9 रन बनाकर रन आउट हुए। चमिका करुणारत्ने डक पर आउट हुए। मार्क वुड ने 3 विकेट झटके। श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ। चमिका करुणारत्ने की टीम में वापसी हुई। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंग्लैंड प्लेइंग 11 – जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

श्रीलंका प्लेइंग 11- पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिथा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से विदाई तय होने के बाद आई सौरव गांगुली की पहली प्रतिक्रिया

Posted by - October 13, 2022 0
कोलकाता: बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से विदाई तय होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी…

सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीती टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
टीम इंडिया ने 30 दिसंबर 2021 को साउथ अफ्रीका में इतिहास रचा। उसने सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहली बार…

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट- धनबाद को हरा रांची बना चैम्पियन

Posted by - December 11, 2021 0
रांची ने जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। शनिवार को टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल…

Tokyo Paralympics : भारत की भाविना पटेल ने रचा इतिहास, चाइना को हराकर टेबल टेनिस के फाइनल में बनाई जगह 

Posted by - August 28, 2021 0
खेल : Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत की भाविना पटेल टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंच गई…

Archery World Cup: भारतीय कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फ्रांस को हरा लगातार दूसरी बार बने चैम्पियन

Posted by - May 21, 2022 0
अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय कंपाउंड टीम ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप 2022 चरण…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *