टी20 वर्ल्ड 2022 का 39वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। सुपर-12 के ग्रुप-1 का यह मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए। इंग्लैंड को 142 का टारगेट दिया।
श्रीलंका को पथुम निसानका और कुसल मेंडिस ने 4 ओवर में 39 रन जोड़कर श्रीलंका को तेज शुरुआत दिलाई। टीम का पहला विकेट चोथे ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा को सैम कुर्रन ने 9 रन पर आउट किया। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बनाए। चरित असलंका को बेन स्टोक्स ने 8 रन पर आउट किया।
पथुम निसानका 67 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए। 18वें ओवर में दसुन शनाका 3 रन बनाकर आउट हुए। भानुका राजपक्षे 22 रन बनाकर 20वें ओवर में आउट हुए। वानिंदु हसरंगा 9 रन बनाकर रन आउट हुए। चमिका करुणारत्ने डक पर आउट हुए। मार्क वुड ने 3 विकेट झटके। श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ। चमिका करुणारत्ने की टीम में वापसी हुई। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंग्लैंड प्लेइंग 11 – जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
श्रीलंका प्लेइंग 11- पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिथा।