कर्नाटक कांग्रेस नेता का विवादित बयान, हिन्दू का मतलब जानकर आपको शर्म आ जाएगी

217 0

कर्नाटक कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिन्दू शब्द को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जारकीहोली के इस बयान पर हंगामा मच गया है। जारकीहोली ने कहा हिन्दुओं का भारत से कोई रिश्ता ही नहीं है वो तो ईरान, इराक और पर्शिया से आए हैं। उन्होंने कहा कि पर्शिया में हिन्दू शब्द का क्या मतलब होता है आप सुनकर शरमा जाएंगे। ये पर्शिया का शब्द है और जबरदस्ती हम लोगों पर थोपा जा रहा है। इस शब्द को लेकर चर्चा की होनी चाहिए।

कांग्रेस ने सतीश जारकीहोली के इस बयान के बाद से हंगामा मचा हुआ है उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस शब्द पर शोध करने की जरूरत है। कर्नाटक कांग्रेस नेता ने ये भाषण हिन्दी में दिया था। सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी-अपनी राय देने लगे हैं।

‘पर्शिया से आए शब्द पर इतना जोर क्यों मीनिंग जानकर शर्म आ जाएगी’

कांग्रेस नेता रविवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में निप्पान्नी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। जारकीहोली ने कहा इस विदेशी शब्द पर लोग इतना जोर क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू पर्शिया से आया ऐसा शब्द है जिसकी मीनिंग जानकर आपको शर्म आ जाएगी। हम इस शब्द को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं? ये शब्द हम पर क्यों थोपा जा रहा है? इसपर बातचीत होनी चाहिए।

सतीश जारकीहोली ने कहा ‘हिन्दू’ शब्द बाहर से आया

कांग्रेस नेता के हिन्दू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद कर्नाटक में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस नेता का बयान, ‘हिन्दू बाहर से आए हैं’ को लेकर कर्नाटक में हंगामा खड़ा कर दिया है। आम जनता से लेकर विपक्ष तक उनके इस बयान पर सवाल खड़ा कर रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मध्य प्रदेश में हटाए गए कोविड 19 को लेकर लगे सभी प्रतिबंध, पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगी सभी गतिविधियां, पढ़ें गाइडलाइंस

Posted by - November 17, 2021 0
मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड 19 महामारी को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है। भोपाल में मुख्यमंत्री…

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं, राहुल गांधी बोले- हमें सेना पर पूरा भरोसा

Posted by - January 24, 2023 0
सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुए विवाद पर अब राहुल गांधी भी खुलकर…

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना संक्रमित

Posted by - December 28, 2021 0
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। ऐसे में उन्हें…

ओवैसी पर हुए हमले पर अमित शाह ने दिया बयान, कहा- बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार कर लें

Posted by - February 7, 2022 0
हाल ही में उत्तर प्रदेश में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *