रागिनी सिंह ने पढ़ाई जारी रखने के लिए की छात्रा की मदद

242 0
धनबाद:- धनसार की रहने वाली 19 वर्षीय इशिका ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह से मदद की गुहार लगाईं है। रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे अपनी समस्या के बारे में बताया। इशिका ने बताया कि उसका झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हो गया है और उसे दुमका के गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक में दाखिला भी मिल गया है और आगे की पढ़ाई जारी रखने में उसे आर्थिक सहायता की जरूरत है।
इशिका ने बताया की मेरे पिता का निधन हो गया है और मां लोगों के घर बर्तन मांजने का काम करती हैं और आगे की पढ़ाई कराने में असमर्थ है। इशिका ने आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद की गुहार लगाईं।
श्रीमती सिंह ने उक्त बच्ची की बातों को सुनकर उसे आगे पढ़ाई जारी रखने को प्रोत्साहित किय। इशिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही उसे आर्थिक सहायता प्रदान कर उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही आगे की पढ़ाई में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिसपर इशिका ने श्रीमती सिंह का आभार जताते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आयुष फाउंडेशन और सामाजिक संस्था लाडो रानी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted by - October 19, 2022 0
आयुष फाउंडेशन धनबाद और सामाजिक संस्था लाडो रानी के संयुक्त तत्वाधान मे साधना हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया…

भूली में महिला कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Posted by - October 2, 2021 0
भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में…

कोयलांचल की समस्याओं को लेकर रागिनी सिंह बीसीसीएल सीएमडी से मिलीं, इन मांगों पर बनी सहमति

Posted by - March 11, 2022 0
धनबाद। झरिया एवं कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में हों रही समस्याओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बीसीसीएल…

अखिलेश के साथ खड़े दिखे शिवपाल यादव, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, शिद्दत से निभाऊंगा

Posted by - October 12, 2022 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बीते 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के…

मोदी हिटलर की मौत मरेगा- अग्निपथ स्कीम पर बोले कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय, भड़के लोग

Posted by - June 20, 2022 0
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने जर्मनी के तानाशाह हिटलर से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *