15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा पारसनाथ से गिरफ्तार

181 0

15 लाख का ईनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलो को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डुमरी थाना इलाके के फतेहपुर से एक हार्डकोर नक्सली को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिरफ्तारी की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस नक्सली को गिरफ्तार किया गया वह कृष्णा हांसदा ही है।

पारसनाथ इलाके में यह नक्सली सक्रिय था। हर बार नक्सली कृष्णा हांसदा फरार होने में सफल रहा। इस बार सुरक्षा बल ने उसे धर दबोचा है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है। फिलहाल नक्सली से पूछताछ की जा रही है। उससे कई ठिकानों की भी जानकारी ली जा रही है जहां नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है।

एक करोड़ के इनामी नक्सली और नक्सलियों के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद पारसनाथ के इलाके की जिम्मेदारी कृष्णा हांसदा को दी गयी थी। कृष्णा 15 लाख के इनामी और हार्डकोर नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर का सबसे करीबी माना जाता है। कृष्णा हांसदा पूरे पारसनाथ इलाके में कई घटनाओं को नक्सली अंजाम दे चुका है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दुनिया भर में आलोचना के बाद तालिबान बोला, सरकार में महिलाओं को भी शामिल करेंगे

Posted by - September 9, 2021 0
विदेश : तालिबान ने गत मंगलवार को अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन कर लिया था। इस 33 सदस्यीय कैबिनेट…

Omicron की बेकाबू रफ्तार के बीच ‘Delmicron’ का खतरा, कई देशों में मचा रहा तबाही, जानिए अहम बातें

Posted by - December 24, 2021 0
दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने सामने आए कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित दुनिया के कई…

पाकिस्तान के पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

Posted by - September 30, 2021 0
पेशावर:  पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रमुख सिख हकीम (यूनानी चिकित्सक) की गोली…

लैंड स्कैम केस : तीन राज्यों में ED की रेड: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और सहयोगियों के 22 ठिकानों पर छापा

Posted by - April 13, 2023 0
रांची : सेना की जमीन में गड़बड़ी के मामले में फंसे तत्कालीन डीसी छवि रंजन पर ईडी ने शिकंजा कस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *