15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा पारसनाथ से गिरफ्तार

179 0

15 लाख का ईनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलो को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डुमरी थाना इलाके के फतेहपुर से एक हार्डकोर नक्सली को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिरफ्तारी की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस नक्सली को गिरफ्तार किया गया वह कृष्णा हांसदा ही है।

पारसनाथ इलाके में यह नक्सली सक्रिय था। हर बार नक्सली कृष्णा हांसदा फरार होने में सफल रहा। इस बार सुरक्षा बल ने उसे धर दबोचा है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है। फिलहाल नक्सली से पूछताछ की जा रही है। उससे कई ठिकानों की भी जानकारी ली जा रही है जहां नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है।

एक करोड़ के इनामी नक्सली और नक्सलियों के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद पारसनाथ के इलाके की जिम्मेदारी कृष्णा हांसदा को दी गयी थी। कृष्णा 15 लाख के इनामी और हार्डकोर नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर का सबसे करीबी माना जाता है। कृष्णा हांसदा पूरे पारसनाथ इलाके में कई घटनाओं को नक्सली अंजाम दे चुका है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के श्रम मंत्री, भोक्ता जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की रखी मांग

Posted by - September 26, 2021 0
चतरा। झारखंड में अनुसूचित जनजाति और आदिवासी समाज के मुद्दे पर खरवार और भोक्ता समाज दो फाड़ में बंट गयी…

जिला परिषद प्रत्याशी उम्मीदवार ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Posted by - September 27, 2021 0
बड़कागांव। प्रखंड के डाडीकला ओपी के चेपाखुर्द के खेल मैदान में कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति की ओर से  क्रिकेट…

गिरिडीह में दिल दहलाने वाला हत्या कांड, नाबालिग छात्र को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Posted by - February 8, 2023 0
गिरिडीह में बेखौफ अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे…

बोकारो: गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन लोग रांची भागने के दौरान गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2023 0
बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और फायरिंग के बाद एक व्यक्ति को लगी गोली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *