Bharat Jodo Yatra का जवाब देगी बीजेपी! बनाया बड़ा प्लान, खुद अमित शाह संभालेंगे जिम्मा

154 0

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों पंजाब में चल रही है। कुछ ही दिनों में कांग्रेस की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में एंट्री कर जाएगी। कश्मीर के श्रीनगर में राहुल की यात्रा के समाप्त होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए प्लान बना लिया है।

भाजपा के प्लान के तहत गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह इसके अगले ही दिन 29 जनवरी को पंजाब के पटियाला में भी एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होना है। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।

Haryana में कांग्रेस को मिला अच्छा समर्थन

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अच्छी भीड़ दिखाई दी थी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा कुल 8 दिन तक रही। दिसंबर 21 से दिसंबर 23 के बीच पहले फेज में भारत जोड़ो यात्रा फिरोजपुर जिरका, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम के जरिए निकली थी। जनवरी 6 से जनवरी 10 के बीच दूसरे फेज में यह यात्रा पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होकर निकली थी।

BJP ने लगाई दिग्गजों की ड्यूटी

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए कई सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी दी है। सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल को सह-आयोजक का जिम्मा दिया गया है।

भाजपा के हरियाणा सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया, “अमित शाह की गोहाना रैली के अलावा अमित शाह हरियाणा में 3 फरवरी को तीन स्टेट लेवेल कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम गुरुग्राम, यमुनानगर और नरवाना में संत रविदास जयंती पर आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, डबल मर्डर केस में दोषी करार

Posted by - August 18, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बड़ा…

LJP के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप केस का मामला दर्ज, चिराग का भी नाम

Posted by - September 14, 2021 0
नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली…

तमिलनाडु का मोटर वाहन अधिनियम- महिला यात्रियों को घूरने पर होगा जेल, सीटी बजाना, अश्लील इशारे करना भी अपराध

Posted by - August 20, 2022 0
ऑटो, बस, ट्रेन, मेट्रो में सफर करते समय लड़कियों और महिलाओं को घूरने वाले लोगों की अब शामत होने वाली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *