अंग्रेजी में बोल रहा था अधिकारी, नीतीश कुमार ने बीच में रोक लगा दी फटकार, बोले- ई बिहार है…

128 0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसमें वे एक अधिकारी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्याख्यान दे रहे अधिकारी को फटकार लगाई और साथ ही ठीक से बोलने की नसीहत दी। यह वीडियो मंगलवार को पटना में किसान समागम कार्यक्रम का है। इस दौरान, कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे अधिकारी ने अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

अधिकारी पर भड़के मुख्यमंत्री, लगाई क्लास

पटना के बापू सभागार में किसान समागम के दौरान अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी कृषि में सुधार और किसानों के हित के लिए सुझाव दे रहे थे। इस दौरान जब अधिकारी ने अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल किया तो, मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि अपने देश की भाषा हिंदी बोलते हुए शर्म आ रही है आप लोगों को। आपको खेती पर सुझाव देने के लिए बुलाया गया है ना जी।

अपने राज्य की भाषा में बोलिए: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “खेती तो आम आदमी ही न करता है।” उन्होंने कहा कि ई भारत है न जी, ई बिहार है।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जरा बोलिए ठीक से।” इसके बाद अधिकारी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “बोल ठीक रहे हैं, बोलिए लेकिन जरा अपने राज्य की भाषा में बोलिए न। आपको बुलाया गया है खेती पर सुझाव देने के लिए तो आधा अंग्रेजी बोल रहे हैं। आप हर चीज में शुरू कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है।”

लोग मोबाइल में देखकर नया-नया शब्द बोल रहे हैं लोग: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से मुखातिब होते हुए कहा, “आजकल क्या हो गया है कि जबसे कोरोना आया है, लोग मोबाइल में देख रहे हैं और नया-नया शब्द बोल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि लोग अपनी भाषा हिंदी को भूलते जा रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “एक बात जान लीजिए अब मुश्किल है कि 100 साल भी हम लोग धरती पर रहें, जिसको अंग्रेजी में बोलना है वह अंग्रेजी बोले, जिसको हिंदी में बोलना है वह हिंदी अलग बोले, स्थानीय भाषा में अलग ढंग से बोले, सबको घुसा देगा अंग्रेजी में ही, क्या मतलब है जी, दुनियाभर का एक ही भाषा है अंग्रेजी जो राज किया था हिंदुस्तान पर, इसीलिए इन सब बातों पर ध्यान दीजिए, यह मेरा सुझाव है, मानिए तो ठीक है, मत मानिए तो जो मन करे वह कीजिए। हम जब तक हैं तब तक आप के हित में काम करते रहेंगे।” इसके बाद अधिकारी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगी और हिंदी में अपना व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ढाई घंटे देरी से पहुंचे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पंजाब चुनावः अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े वादे, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने देने का दावा

Posted by - January 12, 2022 0
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में चुनाव से पहले वहां की जनता के लिए कई बड़े वादे करके कहा…

चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, शोक में डूबा ISRO

Posted by - September 4, 2023 0
पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन…

‘नवजोत सिंह सिद्धू ने गिफ्ट में दी भगवंत मान को सीएम की कुर्सी’, नवजोत कौर के दावे के बाद गरमाई पंजाब की राजनीति

Posted by - June 9, 2023 0
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पंजाब की राजनीति को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।…

भागलपुर में NH-80 पर दो बुजुर्गों की हत्या, जंजीर-ईंट और लोहे ही रॉड से आधे घंटे तक पीटा, शव को सड़क पर घसीटा

Posted by - August 18, 2023 0
बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है। जहां नेशनल…

यूपी के शाहजहांपुर में पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, 22 लोगों की मौत

Posted by - April 15, 2023 0
यूपी के शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गिरकर गर्रा नदी में गिर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *