चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, शोक में डूबा ISRO

65 0

पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन को दक्षिणी ध्रुव पर मिली सफलता और फिर आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग। लेकिन इसी बीच इसरो से एक दुखद खबर आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा एन वलरमति ही संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन इन्होनें ही किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

चेन्नई में ली अंतिम सांस

इसरो के किसी भी मिशन में जितने भी लॉन्च होते थे, उनके काउंटडाउन के दौरान जो 10,9,8… की जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। वलरमती का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो ISRO वैज्ञानिक N वलरमती की ही थी। तमिलनाडु राज्य के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने अंतिम सांस चेन्नई में ली।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भागलपुर में NH-80 पर दो बुजुर्गों की हत्या, जंजीर-ईंट और लोहे ही रॉड से आधे घंटे तक पीटा, शव को सड़क पर घसीटा

Posted by - August 18, 2023 0
बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है। जहां नेशनल…

दोस्तों के लिए देश चला रहे पीएम मोदी- कांग्रेस महाधिवेशन में बोलीं सोनिया गांधी

Posted by - February 25, 2023 0
कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने संबोधित किया है। इस दौरान…

भारत दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश, राजस्थान का भिवाड़ी तीसरे नंबर पर

Posted by - March 14, 2023 0
जयपुर। पॉलूशन पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। एक ताजा रिपोर्ट में पॉलूशन को लेकर चिंताजनक खुलासा हुआ…

स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का

Posted by - September 1, 2021 0
नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक श्री भक्तिवेदांत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *