सांसद खेल महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओ की महत्पूर्ण बैठक

170 0
सोमवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह की अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा स्थित बीसीसीएल स्टेडियम में होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। खेल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  रागिनी सिंह ने कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ झरिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है जहां धनबाद में रहने वाले सभी युवा प्रतिभागियों को तरह-तरह के खेलों में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शामिल किया जाना है।
इस खेल महोत्सव को सफल और ऐतिहासिक बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं को  अपना दमखम लगाना है और इस खेल महोत्सव को पूर्ण रूप से सफल बनाना है। मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, लोदना मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अखिलेश सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

करकेंद नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अन्तिमचरण में, लोगों में हर्ष

Posted by - September 6, 2021 0
पुटकी : करकेंद स्थित नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। नगरआयुक्त सत्येंद्र कुमार की…

मां कल्याणेश्वरी सिरामिक में खनन विभाग का छापा, एफआईआर, ट्रक समेत 15 टन अवैध कोयला जब्त, दो हिरासत में

Posted by - November 20, 2021 0
धनबाद । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मैथन ओपी अंतर्गत मां कल्याणेश्वरी सिरामिक में खनन विभाग की टीम ने छापामारी की।…

कांग्रेस ओबीसी विभाग का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा, नगर अध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा 2 करोड़ रोजगार देने वाले कहां गए ?

Posted by - February 25, 2023 0
भूली-  भूली नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में भूली नगर में हाथ…

आवाज इंपैक्ट : स्कूल भवन से मिटाई गयी कोयले की कालिख, तस्करों ने पूरे परिसर को पानी से धुलवाया, हटाया कोयले का भंडार  

Posted by - May 17, 2022 0
कतरास। गजलीटांड़ ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा कोढ़िया पट्टी में बंद नया प्राथमिक विद्यालय यूनियन अंगापथरा ऊपर धौड़ा में अवैध कोयला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *