कांग्रेस ओबीसी विभाग का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा, नगर अध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा 2 करोड़ रोजगार देने वाले कहां गए ?

140 0

भूली-  भूली नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में भूली नगर में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पदयात्रा भूली ए ब्लॉक वीर कुंवर सिंहचौक से बी ब्लॉक मोड़ में जाकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात पैदा हुए हैं देश में आज भूख भय भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है देश के प्रधानमंत्री जी अपने दोस्तों की मेजवानी में लगे हुए हैं। देश की जनता को लेकर उनको कोई सरोकार नहीं है कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच अपने मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कर रही है।  जनता 2024 में मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

कार्यक्रम में ओबीसी विभाग भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने बताया आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से लड़ रहा है, 2 करोड रोजगार देने वाले जो लोग आज कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी  जनता के बीच सच्चाई बताने का काम कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीलकांत सिन्हा, सरजू सिंह, भूली नगर अध्यक्ष रोशन कुमार ,एससी विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ,यूथ कांग्रेस के अजय पासवान, अनुज चौहान, संतोष चौबे, धनबाद ओबीसी विभाग के प्रखंड अध्यक्ष निवारण महतो, जिला महामंत्री गंगा बाल्मीकि, नौशाद खान, दीपक बाल्मीकि, मधुसूदन चौधरी ,शशि मेहता, अरुण दास, सूरज कुमार ,आजाद रंजन ,प्रदीप कुमार, सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेल व्यवसायी के कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने झपटे 70 हजार रुपये, पुलिस कर रही छानबीन

Posted by - March 28, 2022 0
बरवाअड्डा। सोमवार शाम बाजार समिति प्रांगण से बाइक सवार अपराधियों ने 70 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। घटना…

धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश उत्सव : प्रदीप सिंह

Posted by - December 28, 2021 0
धनबाद  : मंगलवार को होटल प्रियांशु, चिडागोरा,हीरापुर में प्रकाश उत्सव आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अशोक…

वीर कुंवर सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत : उदय

Posted by - April 23, 2022 0
रूपनारायनपुर/धनबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज शाखा-चित्तरंजन ,मिहिजाम,रूपनारायनपुर के द्वारा 1857 की क्रांति के महानायक वीर कुँवर सिंह की जयंती धूमधाम…

बोकारो में पुलिस पर पथराव, दर्जनों घायल, युवती से दुष्कर्म के विरोध कर रहे लोगों पर हवाई फायरिंग, देखे लाइव वीडियो

Posted by - March 10, 2022 0
बोकारो- झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार में नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *