वीर कुंवर सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत : उदय

260 0

रूपनारायनपुर/धनबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज शाखा-चित्तरंजन ,मिहिजाम,रूपनारायनपुर के द्वारा 1857 की क्रांति के महानायक वीर कुँवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। रूपनारायनपुर ,स्टेशन रोड में स्थित नान्दनिक हॉल में समारोह का आयोजन हुआ।

समारोह में आसनसोल के विधायक एवं मेयर के अलावे धनबाद से उदय प्रताप सिंह ,दिलीप सिंह ,सुदेश सिंह, भावेश सिंह ,दीपक सिंह ,अमरेश सिंह ,राजेश सिंह ,संजय सिंह ,गुड्डू सिंह ,तेज प्रताप सिंह ,भोला सिंह समेत जामताड़ा ,मिहिजाम ,बराकर ,आसनसोल ,रूपनारायनपुर ,मैथन ,निरसा ,चिरकुंडा से समाज के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व विजयोत्सव के रूप में जयंती मनायी गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुंवर सिंह के कठिन त्याग और देश प्रेम को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनका बलिदान देश को आजाद कराने में हुआ। 80 साल की उम्र में उन्होंने जिस अंदाज से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाये वह अपने आप में उनकी वीरता को प्रदर्शित करता है।

उदय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू वीर कुंवर सिँह भारत के प्रथम विद्रोह सन 1857 के महानायक थे, जिन्होंने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए पर अंग्रेजो के सामने घुटना नहीं टेका। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

दिलीप सिंह ने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेने में वीर कुंवर सिंह ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया था। वृद्धावस्था में उन्होंने जिस अंदाज से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी वह उनकी वीरता का परिचायक है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीबी एरिया के महाप्रबंधक संग रागिनी सिंह ने की वार्ता, हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - July 13, 2022 0
पीबी एरिया के महाप्रबंधक अरूण कुमार के साथ विभिन्न  मुद्दों को लेकर वार्ता में जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री…

प्रतिबंधित पॉलिथीन जांचने आई धनबाद नगर निगम की टीम का  दुकानदारों ने किया विरोध

Posted by - January 11, 2022 0
झरिया- थाना क्षेत्र मे मंगलवार को धनबाद नगर निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर  अनिल कुमार , कार्यपालिक पाधिकारी कुणाल सिह ,…

रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में नामजद पिंटू सिंह ने किया सरेंडर

Posted by - February 13, 2023 0
धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में पिंटू सिंह नामक नामजद आरोपी ने धनबाद न्यायालय में सोमवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *