एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रवि दहिया ने गोल्ड जीतकर शान से लहराया तिरंगा, बजरंग पूनिया को सिल्वर

272 0

मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा बरकरार है। भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। रवि दहिया ने ये मेडल 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। आपको बता दें दहिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार नया इतिहास उन्होंने रच दिया है।

फाइनल में मूसा से हारे पूनिया

बजरंग पूनिया और नवीन ने भी अच्छा खेल इस बार दिखाया। बजरंग पूनिया को 65 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में ईरान के रहमान मूसा से पूनिया 3-1 से हार गए। वहीं नवीन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने मंगोलिया के पहलवान को हराया। पूनिया ने मूसा को शुरूआत में मौका नहींं दिया लेकिन बाद में मूसा हावी हो गए थे। पूनिया ने अंत में भी काफी जोर लगाया लेकिन उन्हें रजत पदक ही मिल पाया। गौरव बालियान को भी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भी सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

रवि दहिया का कमाल

रवि ने इस बार गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई है। साल 2022 में कुश्ती चैंपियनशिप में ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है। रवि ने इससे पहले 2020 में दिल्ली में और 2021 में अल्माती में हुए इसी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। रवि ने गोल्ड मेडल लाकर भारत का झंडा फिर ऊंचा कर दिया हैं। साल 2019 में भी रवि ने अपना दम दिखाया था। नूर सुल्तान में उन्होंने कांस्य पदक जीता। साल 2015 में भी उन्होंने विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं धाविका दुती चंद, अस्थायी तौर पर लगा प्रतिबंध

Posted by - January 18, 2023 0
भारत की स्टार महिला एथलीट दुती चंद डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से खेला जाएगा नागपुर टेस्ट, जानें कब-कहां देखें पहला मैच

Posted by - February 8, 2023 0
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला कल नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम…

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक मेडल से एक कदम दूर टीम इंडिया, बस करना है ये काम

Posted by - September 23, 2023 0
भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया का पहला मैच…

एमएस धोनी की भारतीय टीम में फिर होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड में हारने के बाद बीसीसीआई ने बनाया खास प्लान

Posted by - November 15, 2022 0
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया देश वापस लौट चुकी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *