महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को किया पत्राचार, कहा लोकतंत्र की हत्या होने से बचाए महामहिम 

137 0

भुली। भुली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में बैठक कर भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रवैया के खिलाफ बैठक कर राष्ट्रपति को पत्राचार  किया गया। सीता राणा महिला पदाधिकारियों के साथ भूली ए ब्लॉक पोस्टऑफिस पहुंची और डाकघर  बॉक्स में राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी डाली।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही व अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है। कभी संसद को म्यूट कर दिया जाता है कि कोई सवाल न पूछे। और कभी अलोकतांत्रिक तरीक़े से राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। भाजपा के अलोकतांत्रिक कार्य के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को पत्राचार किया जा रहा है। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी  के जिला पदाधिकारी के साथ प्रखंड नगर के द्वारा  पत्र लिख कर राष्ट्रपति से लोकतंत्र की हत्या होने से बचाने के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है।

बैठक में रूबी खातून, गीता सिंह, बेला देवी, नूतन विश्वकर्मा, अजमेरी खातून, कुसमी देवी, बबिता सरोज, सीता कुमारी, पूनम देवी, मुस्कान कुमारी हेमंती जैसवाल, सुनीता पासवान, सावित्री सिंह, लक्ष्मी देवी, शाहीना बानो, सावित्री कोड़ा, बिंदु देवी, नंदनी देवी, नेहा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थीं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जो साथ जुड़े हैं उनको इज्जत और पद दोनों सम्मान पूर्वक मिलेगा- रणविजय सिंह

Posted by - September 28, 2023 0
धनबाद- बाघमारा सिजुआ गोकुल बंग्लो में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें तेतुलमारी…

श्याम प्रभु के अखंड ज्योत के आगमन पर भाजपा नेत्री ने सिंह मेंशन में किया भव्य स्वागत

Posted by - November 19, 2022 0
धनबाद:श्री श्याम अखंड ज्योत स्थापना महोत्सव के उपलक्ष पर आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के द्वारा…

कतरास कॉलेज के लाइब्रेरियन का विदाई समारोह, रणविजय सिंह हुए शामिल

Posted by - May 31, 2023 0
धनबाद जिला एन.एस.यू.आई के द्वारा कतरास बाजार हटिया के राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित कतरास कॉलेज के लाइब्रेरियन कुलदीप पांडे का…

25 वर्षीय विवाहिता का फंदे से झूलता शव बरामद, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Posted by - April 25, 2022 0
झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी में 25 वर्षीय विवाहिता का फंदे से झूलता हुआ शव बीती रात बरामद हुआ।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *