हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ आयोजन

146 0

झरिया: कोयलांचल में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए गुरुवार को  हनुमान जन्मोत्सव पर  झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मंडली द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। गुरुवार को शाम 4 बजे से विधि-विधान से भगवान श्रीराम और हनुमान जी का पूजन कर सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ से आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

हारमोनियम, मंजीरे और ढोलक की धुन पर उपिस्थत श्रद्धालु झूम उठे। सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि जिले में आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं हो रही है, कोयलांचल में सुख शांति बने रहे इसलिए सुंदरकांठ पाठ का आयोजन किया गया है. सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। विश्व का कल्याण होता है।

इस अवसर पर श्री श्री मानस सत्संग मंडली के  हृदया नंद तिवारी, भगवान दास शर्मा और मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुंती सिंह,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व पार्षद सुमन देवी, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, अरुण साव, छोटू सिंह, रंजीत रवानी, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, पिंकू चौबे, भाजपा नेता संतोष सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ,जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडे, योजना मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान, भागा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिन्हा,  के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल को नगर आयुक्त व प्रसिद्ध उद्योगपति एसके सिन्हा ने सराहा

Posted by - November 25, 2023 0
पुटकी। शनिवार को पुटकी स्थित डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घटान मुख्य अतिथि रवि…

छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर गंगा जल बाँटेंगे विधायक राज सिन्हा

Posted by - October 27, 2022 0
धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा दिवाली में दिया-बाती एवं तेल, छठ के अवसर पर छठ व्रतियों के बिच साड़ी वितरण…

तनिष्क का ब्रांड एंबेसेडर बनने और कई अवार्ड जितने का मौका तो चले आइए सरायढेला स्थित तनिष्क शोरूम

Posted by - December 5, 2021 0
*तनिष्क* दे रहा है महिलाओं को सुनहरा अवसर *रीवा ब्राइट इवेंट में* तनिष्क का *ब्रांड एंबेसेडर* बनने और कई अवार्ड…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *