सर्बिया में कक्षा सात के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, एक गार्ड की मौत; कई घायल

141 0

सर्बिया के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां कक्षा सात के एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सर्बियाई पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने पिता की बंदूक से गोलीबारी की।

पुलिस के मुताबिक, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह 8:40 बजे गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो कक्षा सात के छात्र को गोली चलाते हुए पाया गया। अधिकारियों ने बताया, आरेापी छात्र ने स्कूल के गार्ड व अन्य छात्रों पर कई राउंड फायर किए, जिससे गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलीबारी के बाद स्कूल में दहशत

प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी से पूरे स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही गोलीबारी की खबर सामने आई, माता-पिता अपने-अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए दौड़े और स्कूल के बाहर भीड़ लग गई। हालांकि, पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। पुलिस ने घटना में घायल छात्रों का विवरण नहीं दिया है।

सर्बिया में गोलीबारी की घटना दुर्लभसर्बिया में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना बेहद दुर्लभ है। हालांकि, 1990 के दशक के युद्धों के बाद देश में बचे हथियारों की संख्या के बारे में सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी दी गई है। उधर, पुलिस ने बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चीन में कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले 3 करोड़ 70 लाख Covid के मरीज, श्मशान घाटों में वेटिंग

Posted by - December 24, 2022 0
चीन में कोरोना पर एक डराने वाली खबर आ रही है। चीन के करोड़ों लोगों पर कोरोना का बड़ा खतरा…

अब तेज भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Posted by - February 24, 2023 0
तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के…

आंसू गैस के गोले दागे तो मॉस्क पहन घर से बाहर निकले इमरान, युद्ध जैसे हालात देख कोर्ट ने पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Posted by - March 15, 2023 0
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अरेस्ट करने की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। इमरान के समर्थकों ने पुलिस…

संसद के अंदर मेरा यौन शोषण हुआ; ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने रो रोकर बताया- सीढ़ियों पर क्या हुआ था?

Posted by - June 15, 2023 0
संसद किसी देश की गरिमा होती है. यहां पर देशहित में फैसले लिए जाते हैं. जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव…

यूरोप में 500 साल का सबसे बड़ा जल संकट, चीन में भी नदियां सूखने से हाहाकार, भारत में क्या है स्थिति?

Posted by - August 25, 2022 0
पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के कारण व्यापक जलवायु परिवर्तन देख जा रहा है। इसका भारी असर यूरोप में भी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *