अब तेज भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

178 0

तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के टोबेलो में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है।यूएसजीएस के मुताबिक, यह भूकंप इंडोनेशिया के टोबेलो से 177 किलोमीटर उत्तर में आया था। भूकंप का केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के तेज झटके

तुर्की और सीरिया में बीते दिनों भंयकर तबाही मचाई थी। दोनों देशों में करीब 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी और हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए थे। इसके बाद लगातार कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी।

गुजरात में भी लगे भूकंप के झटके

गुजरात में भी देर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। गुजरात में अमरोली में रात 11.35 बजे झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई।

इंडोनेशिया में बीते साल भी भूकंप ने मचाई थी तबाही

आपको बता दें कि बीते साल भी में इंडोनेशिया में आए भूकंप ने तबाही मचाई थी। तीव्रता 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से 268 लोगों से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस प्राकृतिक हादसे में 1000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना में 150 से अधिक लोगों के लापता हो गए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

10 साल के बच्चे से हैवानियत, नग्‍न मिला शव, निकाली गई आंख, चेहरे पर सिगरेट के दाग, गर्दन पर थे जूते के निशान

Posted by - February 9, 2022 0
उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर के नर्वल इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नर्वल इलाके के…

ओमीक्रॉन के 10 संदिग्ध दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

Posted by - December 3, 2021 0
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने आखिर भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस…

बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की माफी वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, 11 साल से टल रही फांसी

Posted by - May 3, 2023 0
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।…

‘केजरीवाल मसाज सेंटर’, BJP नेता ने ‘तिहाड़ जेल’ के बाहर लगाया सीएम केजरीवाल का विवादास्पद पोस्टर

Posted by - November 2, 2022 0
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सतेन्द्र…

सेल्फी के चक्कर में हुआ हादसा दो हजार फीट गहरी खाई में गिरा युवक, रेस्क्यू कर बचाई गई जान

Posted by - July 24, 2023 0
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद जिले में सेल्फी के चक्कर में एक युवक 2000 फिट गहरे खाई में जा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *