नागालैंड के दीमापुर में पीएम मोदी बोले – जनता नहीं करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था सरकार का पैसा

151 0

नागालैंड के दीमापुर के चुमुकेदिमा में सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड की जनता को कांग्रेस की सच्चाई दिखाते हुए कहाकि, नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नागालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नागालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि, नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नागालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। यहां BJP-NDPP सरकार के लिए इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं। नागालैंड की जनता से एक राज शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं और इसीलिए हमारी हर योजना में इन वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है

नागालैंड विधानसभा के लिए 2नागालैंड के दीमापुर के चुमुकेदिमा में सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड की जनता को कांग्रेस की सच्चाई दिखाते हुए कहाकि, नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नागालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नागालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि, नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नागालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। यहां BJP-NDPP सरकार के लिए इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं। नागालैंड की जनता से एक राज शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं और इसीलिए हमारी हर योजना में इन वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है

नागालैंड विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग

नागालैंड विधानसभा की 60 सीटें है। पर भारतीय जनता पार्टी को एक सीट पर निर्विरोध जीत हासिल हुई है। तो नागालैंड राज्‍य में 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए वोटिंग होगी। नगालैंड में कुल 13.09 लाख मतदाता हैं। नागालैंड विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है। नागालैंड विधानसभा की मतगणना 2 मार्च को होगी। नागालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन चुनाव लड़ रहा है।
दिल्ली से लेकर दिमापुर तक परिवारवाद

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था।
ATM नहीं बल्कि हमारे लिए हैं ‘अष्ट लक्ष्मी’

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगे कहाकि, केंद्र सरकार आज नागालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये ‘अष्ट लक्ष्मी’ हैं।

नागालैंड में हिंसा की घटनाओं में 75 फीसद की आई कमी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, नागालैंड के लिए हमारा मंत्र शांति, प्रगति और समृद्धि रहा है। इसलिए लोग BJP-NDPP पर भरोसा करते हैं। पिछले कुछ साल में कई युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। पिछले 9 साल में नागालैंड में हिंसा की घटनाओं में लगभग 75 फीसद की कमी आई है।7 फरवरी को होगी वोटिंग

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गंगा की गोद में सीडीएस बिपिन रावत, हरिद्वार में बेटियों ने विसर्जित कीं अस्थियां

Posted by - December 11, 2021 0
हरिद्वार : सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर…

सौरव गांगुली के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी से ICC में भेजने की अपील की

Posted by - October 17, 2022 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) के समर्थन में उतरीं और…

भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत के लिए किया हवन

Posted by - July 21, 2022 0
धनबाद। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए भाजपा महिला मोर्चा…

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सीबीआई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 10 मार्च को होगी सुनवाई

Posted by - March 4, 2023 0
सीबीआई कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के…

अमेरिका में PM मोदी, गौतम अडानी और और आंध्र CM जगन मोहन रेड्डी पर केस, समन जारी

Posted by - September 1, 2022 0
भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *