बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून अंडमान निकोबार द्वीप पर छाया

106 0

दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक शुरू हो गई है। इस समय यह बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया है कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। हवा का दबाव और रूख के साथ अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर इलाकों में दस्तक दे देगा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय दक्षिण पश्चिमी मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर पूरी तरह से छा गया है। अंडमान के समुद्री सीमा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी इलाकों में भी यह आज पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून इस समय 5 डिग्री उत्तर 80 पूर्व, से 17 डिग्री उत्तर 95 डिग्री पूर्व से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून बेहतर स्थिति के कारण मालदीव की तरफ बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंचा है। अगले तीन से चार दिनों में यह मानसून बंगाल की खाड़ी में पूरी तरह से छा जाएगा। आपको बता दें कि जून से सितंबर की बीच एक विशेष स्थिति में होनी वाली वर्षा को ही मानसून कहा जाता है। इससे खरीफ की फसलों को बेहतर जल मिलता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली पुलिस का दावा- आफताब ने शव के टुकड़े कर जलाया चेहरा, रखे थे 20 गर्लफ्रेंड

Posted by - November 17, 2022 0
दिल्ली के श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) मर्डर केस में पुलिस आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) का नार्को (Narco) टेस्ट कराएगी।…

श्रीनगर – सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, कुलगाम में 4 आतंकी ढेर

Posted by - November 17, 2021 0
श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ कुलगाम जिले के पोम्बे एवं…

ममता बनर्जी के खिलाफ हुए विपक्षी दल, PM मोदी से मुलाकात को बता रहे ‘मैच फिक्सिंग’

Posted by - August 5, 2022 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली की अपनी चार दिन की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *