विवाहिता की संदेहास्पद मौत, ससुराल वाले फरार, जमकर हंगामा

108 0

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी में एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और विवाहिता के ससुराल में जाकर जमकर तोड़फोड़ की।  विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों को यह सूचना मिली थी उनकी बेटी अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब उसके परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो पाया कि अंजली के गले में निशान है और उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इसी साल 11 मार्च को चाराडीह के पुतो की रहने वाली अंजली का विवाह सुमन उर्फ अनु से हुआ था।

शादी के महज 4 महीने के बाद ही विवाहिता की मौत उसके परिजनों में उबाल है। परिजनों के अनुसार काफी दान दहेज देकर अंजली का विवाह सुमन से कराया गया था, लेकिन शादी के बाद यह बात पता चली की सुमन ने मुंबई में किसी और लड़की को अपने साथ रखे हुए हैं। बहरहाल विवाद शुरू हो गया। इसे लेकर कई बार पंचायत भी की गई और सुलह कराने का प्रयास भी किया गया।

पंचायत में सुलह के बाद ही 5 दिन पहले ही अंजलि अपने मायके से ससुराल आई थी और आज उसका शव ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया। लोगों के हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलो को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया। लोगों की माने तो अंजलि ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और मृतका के फरार ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में लड़के और लड़कियों को आंख मिलाने की इजाजत नहीं, शिफ्ट में चलेंगी क्लासेस, रूम में लगेंगे पर्दे

Posted by - September 27, 2021 0
तालिबान के अफगानिस्तान में काबिज होने के बाद से लड़कियों पर पाबंदियों को लेकर रोज नए-नए फरमान जारी किए जा…

देवघर रोपवे हादसे से ठीक पहले का दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल, देखकर दंग रह जाएंगे आप”

Posted by - April 13, 2022 0
झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस भयानक हादसे में…

वीडियो- सफलता – नक्सलियों के लिए लाखों रुपये लेवी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, हथियार, वर्दी, मोबाइल बरामद

Posted by - September 11, 2021 0
हजारीबाग– नक्सली संगठन के नाम पर ट्रांसपोर्टर से लाखों रुपये लेवी मांगने के आरोपी मोहममद जब्बार को हजारीबाग पुलिस ने…

यूक्रेन के बूचा में नरसंहार, लोगों को हाथ-पैर बांधकर मारा, जगह-जगह लाशें और कब्र, रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की 

Posted by - April 5, 2022 0
दुनियाभर में इस वक्त यूक्रेन के बूचा शहर की चर्चा हो रही है, यहां जो कुछ हुआ, उसके बारे में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *