विवाहिता की संदेहास्पद मौत, ससुराल वाले फरार, जमकर हंगामा

105 0

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी में एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और विवाहिता के ससुराल में जाकर जमकर तोड़फोड़ की।  विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों को यह सूचना मिली थी उनकी बेटी अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब उसके परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो पाया कि अंजली के गले में निशान है और उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इसी साल 11 मार्च को चाराडीह के पुतो की रहने वाली अंजली का विवाह सुमन उर्फ अनु से हुआ था।

शादी के महज 4 महीने के बाद ही विवाहिता की मौत उसके परिजनों में उबाल है। परिजनों के अनुसार काफी दान दहेज देकर अंजली का विवाह सुमन से कराया गया था, लेकिन शादी के बाद यह बात पता चली की सुमन ने मुंबई में किसी और लड़की को अपने साथ रखे हुए हैं। बहरहाल विवाद शुरू हो गया। इसे लेकर कई बार पंचायत भी की गई और सुलह कराने का प्रयास भी किया गया।

पंचायत में सुलह के बाद ही 5 दिन पहले ही अंजलि अपने मायके से ससुराल आई थी और आज उसका शव ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया। लोगों के हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलो को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया। लोगों की माने तो अंजलि ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और मृतका के फरार ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रूसी हमले से पेट में पल रहे बच्‍चे की मौत का दर्द नहीं झेल पाई प्रेग्‍नेंट महिला, बोली- मुझे भी मार डालिए और तोड़ द‍िया दम

Posted by - March 14, 2022 0
यूक्रेन (Ukraine) के मैटरन‍िटी अस्पताल पर रूस के बम विस्फोट (Bomb Blast) के बाद एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ…

पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा, ड्रेनेज पाइप से 13 लाख रुपए निकले

Posted by - November 24, 2021 0
नई दिल्ली: कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज कथित आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत राज्यभर…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे सदर विधायक, पारंपरिक रीति रिवाज से हुआ स्वागत

Posted by - August 29, 2021 0
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी सह ओलंपिक में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक…

झारखंड में दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर 2 घण्टे ही पटाखा जलाने की इजाजत, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Posted by - October 30, 2021 0
झारखंड में इस साल दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *