सीमा की तरह प्यार की खातिर बच्चे को लेकर बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर, कहानी में है ट्विस्ट

90 0

सीमा हैदर अपने प्यार सचिन मीणा की खातिर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत के नोएडा आ गई। उसने नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध तरीके से भारत में एंट्री ली थी। मामले की जानकारी होने पर हर तरफ सीमा की चर्चा होने लगी थी। गौरतलब है कि सीमा ने दावा किया था कि वह सचिन से प्यार करती है और दोनों ने शादी कर ली है। उसने बताया था कि सचिन ने ही बच्चों को लाने के लिए कहा था। सचिन ने उसके बच्चों को अपना लिया है। फिलहाल सीमा सचिन के साथ है। उसके कई इंटरव्यू और वीडियो वायरल होते रहते हैं। सीमा अक्सर सचिन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती रहती है।

हाल ही में उसके 15 अगस्त और नागपंचमी पूजा के वीडियो वायरल हो रहे थे। अब सीमा की तरह ही प्यार की खातिर सोनिया अख्तर अपने छोटे से बच्चे के साथ बांग्लादेश से भारत आ गई है। हालांकि सोनिया का मामला सीमा से थोड़ा अलग है। सोनिया वैध तरीके से भारत आई है। उसके पास पासपोर्ट, वीजा और पहचान पत्र सब है। वह बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली है।

सोनिया का कहना है कि सौरभकांत ने उसे धोखा दिया

सोनिया ने नोएडा पुलिस को अपनी कहानी बताई है। उसका कहना है कि उसका प्रेमी धोखेबाज निकला। वह नोएडा का रहने वाला है। उसका नाम सौरभकांत तिवारी है। वह उसे और उसके बच्चे को छोड़कर बांग्लादेश से भाग आया। सोनिया कहती है कि उसकी तलाश करने के लिए वह बांग्लादेश से भारत आई है। वह सौरभकांत तिवारी के साथ रहना चाहती है। हालांकि उसे सौरभकांत तिवारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि वह कहां रहता है। उसका घर कहां है। सोनिया नोएडा पुलिस ने सौरभकांत तिवारी को ढूंढ़ने में मदद मांग रही है। सोनिया के भारत आने के बाद अब इस प्रेम कहानी के चर्चे शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि सीमा के भारत आने के बाद राजस्थान की रहने वाली अंजू पाकिस्तान चली गई थी। सोशल मीडिया पर अंजू के निकाह के वीडियो वायरल हुए थे।

सौरभकांत ने छिपाई शादीशुदा होने की बात

सोनिया के अनुसार, सौरभकांत तिवारी ने उसे अपने प्यार में फंसाया और तीस साल पहले 14 अप्रैल 2021 को उससे निकाह कर लिया। उसने शादीशुदा होने की बात सोनिया से छिपाई थी। वह भी ढाका में काम करता था। सोनिया का कहना है कि निकाह के बाद उनका एक बच्चा हुआ। जिसे लेकर वह भारत आई है। हालांकि सौरभ ने उसे धोखा दे दिया। इस तरह सोनिया की कहानी सीमा से काफी अलग है। सचिन ने तो सीमा के साथ उसके बच्चों को भी अपना लिया है मगर सोनिया पति की खोज में दर बदर भटक रही है।

सोनिया के अनुसार, सौरभकांत बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जीप्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। उसने वहां जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक काम किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला के पास धोखेबाज पति के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं है। सोनिया अपने मासूम बच्चे के साथ सौरभकांत की तलाश करने के लिए भारत आने पर मजबूर हुई है। वह सौरभकांत के साथ रहना चाहती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ज्ञानवापी केस: ‘शिवलिंग’ की पूजा होगी या नहीं? कोर्ट में आज होगा फैसला

Posted by - November 17, 2022 0
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज महत्वपूर्ण दिन है। मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा वाली याचिका…

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क्स पर लगी रोक,मजदूरों को दिल्ली सरकार हर महीने देगी 5,000 हजार रुपए सहायता

Posted by - November 2, 2022 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शहर में प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते बुधवार…

जामनगर नॉर्थ से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को बीजेपी ने दिया टिकट, जानिए कांग्रेस कनेक्शन

Posted by - November 10, 2022 0
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जामनगर उत्तर से…

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद BJP में शामिल हुए सीनियर नेता हिमांशु व्यास

Posted by - November 5, 2022 0
गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता हिमांशु व्यास ने ऐन चुनावी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *