गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद BJP में शामिल हुए सीनियर नेता हिमांशु व्यास

222 0

गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता हिमांशु व्यास ने ऐन चुनावी समय में पाला बदल लिया है। आज कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद हिमांशु व्यास ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव के समय में हिंमाशु व्यास का कांग्रेस छोड़ना देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

हिमांशु व्यास गुजरात में प्रभारी पद पर थे, उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने कहा था कि कांग्रेस में मुझे अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से काफी कम लोग मिल पाते हैं। उनसे मुलाकात करना काफी मुश्किल है।

सीआर पाटिल ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिंमाशु व्यास ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भगवा का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने गुजरात में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस नुकसान में है। इस दौरान हिमांशु व्यास ने यह भी कहा कि पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस में काम करने के बाद भी मुझे महत्व नहीं मिला।

भाजपा से जयनारायण व्यास ने दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि आज भाजपा के भी एक सीनियर नेता ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। खास बात यह है कि आज भाजपा और कांग्रेस दोनों को छोड़ने वाले नेता व्यास समुदाय से ही है। भाजपा के पूर्व मंत्री जय नारारण व्यास ने आज पार्टी यह कहते हुए छोड़ दी थी कि मुझे बीजेपी में साइडलाइन कर दिया गया है। जयनाराण व्यास के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी, अशोक गहलोत सहित गुजरात में कांग्रेस के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

भाजपा में शामिल होते अमित शाह से मिले हिमांशु व्यास

दूसरी ओर सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमांशु व्यास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। अब देखना दिलचस्प होगा कि हिमांशु व्यास और जयनारायण व्यास के पाला बदलने से दोनों पार्टियों का क्या कुछ नुकसान या फायदा होता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Rajasthan Budget 2022: अब राजस्थान में भी मिलेगी मुफ्त बिजली, 1 करोड़ 18 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

Posted by - February 23, 2022 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट 2022-23 पेश (Rajasthan Budget 2022-23) किया…

कर्नाटक चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व CM जगदीश शेट्टार

Posted by - April 17, 2023 0
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार (17 अप्रैल, 2023) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार (16…

भारत ने किया ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण, 500 किलोमीटर तक लक्ष्‍य भेद सकता है ये मिसाइल

Posted by - December 22, 2021 0
बालासोर : भारत ने ओडिशा में बालासोर तट के पास बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया है। सतह से…

जी-20 और चंद्रयान से भारत के गौरव की चर्चा पूरे विश्व में… संसद के विशेष सत्र में बोले PM मोदी

Posted by - September 18, 2023 0
संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज (18 सितंबर) से शुरू हो चुका है और 22 सितंबर को समाप्त होगा।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *