पटना में दूध के पैसे के लिए बहा खून, तीन लोगों की हत्या

82 0

बिहार की राजधानी पटना एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटना NMCH भेजा गया है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त बढ़ा दी है। परिवार में चीख पुकार मच गया है और घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

दूध के पैसे के लिए बहा खून

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात सुरगा गांव में दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ गोलीबारी होने लगी। फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोगों को गोली लगी। इस घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है।

फायरिंग में तीन लोगों की मौत

पटना के पास फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में दूध के पैसे के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 22 साल का युवक मिंटूस कुमार गोलीबारी में घायल हो गया। घायल युवक को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

कई थानों की पुलिस मौके पर

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जय सिंह, शैलेश कुमार है और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर पटना ग्रामीण एसपी, फतुहा डीएसपी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Posted by - November 14, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 23 जनवरी को मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश…

भ्रष्टाचार से जूझ रहे नाइजीरिया ने उठाया कड़ा कदम, भारत के नोटबंदी की तरह लॉन्च किये नए करेंसी

Posted by - November 24, 2022 0
अफ़्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। कई दशकों से नाइजीरिया भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *