भ्रष्टाचार से जूझ रहे नाइजीरिया ने उठाया कड़ा कदम, भारत के नोटबंदी की तरह लॉन्च किये नए करेंसी

316 0

अफ़्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। कई दशकों से नाइजीरिया भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। इस वजह से देश के विकास की रफ्तार भी धीमी ही रहती है। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे गरीबी की समस्या भी देखी जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नाइजीरिया की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे भ्रष्टाचार से निपटा जा सके। नाइजीरिया में नए करेंसी नोट्स (Currency Notes) लॉन्च किए गए हैं।

19 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

19 सालों में यह पहला ऐसा मौका है, जब नाइजीरिया में नए करेंसी नोट्स लॉन्च किए गए हैं। नाइजीरियाई नाइरा (Naira) नाम से जाने जानी वाली करेंसी के 200, 500 और 1,000 नाइरा के नोट्स लॉन्च किए गए हैं।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति का बयान

नए करेंसी नोट्स के लॉन्च के अवसर पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) ने बात करते हुए कहा, “हमारे देश की करेंसी को नया रूप देना लंबे समय से अतिदेय था। इन नए नोट्स में बेहतरीन सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सेंट्रल बैंक को बेहतर मुद्रा नीति बनाने और लागू करने में मदद मिलेगी।”

क्या है वर्तमान में चल रहे नोट्स इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख?

नाइजीरियाई सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी 2023 तक वर्तमान में चल रहे नोट्स को इस्तेमाल किया जा सकता है या बैंक में जमा किया जा सकता है। इसके बाद ये पुराने नोट्स बंद हो जाएंगे।

भारत के डिमोनेटाइज़ेशन से मिलता-जुलता

नाइजीरिया का कदम भारत में 8 नवंबर 2016 को डिमोनेटाइज़ेशन (नोटबंदी) के तहत तत्कालीन 500 और 1,000 रुपये के नोट्स को बंद कर दिया गया था। भारत सरकार ने यह फैसला भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ही लिया था। ऐसे में नाइजीरियाई सरकार का नए करेंसी नोट्स लॉन्च करना भारत के डि मोनेटाइज़ेशन से मिलता-जुलता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हरभजन सिंह, राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, ‘चाणक्य’ संदीप पाठक के नाम पर भी आम आदमी पार्टी ने लगाई मुहर

Posted by - March 21, 2022 0
आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा के लिए डॉ. संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), अशोक मित्तल, संजीव…

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 1100 अंकों की छलांग

Posted by - November 11, 2022 0
अमेरिका में महंगाई के सकारात्मक आंकड़ों के बाद ग्लोबल मार्केट में तेजी आई। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के…

महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद, राहुल-सोनिया भी शामिल

Posted by - August 5, 2022 0
देशभर में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *