कोरोना की रफ्तार में तेजी, 24 घंटे में 4435 नए संक्रमित, एक्टिव केस भी 23 हजार

134 0

भारत में बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में 24 घंटे में कोविड़ के 4400 से ज्यादा केस दर्ज किए गए है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 23000 के पार कर चुकी है। 25 सितंबर 2022, के बाद पहली बार है जब एक दिन में 4000 से अधिक कोरोना केस सामने आए है। बीते 25 सितंबर को कुल 4,777 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 15 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है

24 घंटे में 15 संक्रमण की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 4435 नए केस सामने आए हैं। और एक्टिव मरीजों की संख्या 23000 के पार पहुंच गई है। ताजा मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,33,719) पहुंच गए है। वहीं, 15 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र से 4, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से 1-1 मौतें दर्ज हुई हैं। केरल ने 4 पुरानी मौतों को कोविड सूची में जोड़ा है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है। कोरोना मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत

देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 23,091 है। सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक सकारात्मकता दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, कोविड़ से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,79,712 हो गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

अलर्ट मोड पर सरकारें

देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सहित राज्यों सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नेहरू संग्रहालय का भी बदला नाम, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Posted by - March 29, 2022 0
केंद्र की मोदी सरकार अपने कार्यकाल में कई बड़े फैसले ले रही है। इन्हीं फैसलों के तहत ऐतिहासिक इमारतों से…

Bihar : औरंगाबाद के दाउदनगर में 2 युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, 1 की मौके पर हुई मौत, बदमाश फरार

Posted by - January 22, 2022 0
बिहार (Bihar) के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानू बीघा बालू घाट पर देर रात अपराधियों ने लूटपाट…

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! फूड डिलीवरी से लेकर कैब सर्विस तक इस्तेमाल होंगे केवल Electric Vehicles

Posted by - July 6, 2022 0
दिल्ली सरकार की मसौदा एग्रीगेटर नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़े नियम लागू करने की बात कही गई है।…

द‍िल्‍ली: मह‍िला आयोग अध्‍यक्ष स्‍वात‍ि मालीवाल के घर हमला, कार में की तोड़फोड़

Posted by - October 17, 2022 0
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर हमला हुआ है और हमलवारों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *