धनबाद जेल में मारपीट मामले में चार कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज, संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ी

163 0

रविवार को धनबाद मंडल जेल में संजीव सिंह और प्रिंस खान समर्थकों के बीच हुए मारपीट मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी जेल अधीक्षक अजय कुमार की ओर से धनबाद थाना में दर्ज करायी गयी है। जिसमे बिहार के छपरा मुफस्सिल थाना निवासी विनोद कुमार सिंह, करकेंद निवासी विक्की डोम, कमर मखदुमी रोड निवासी अनवर शमीम उर्फ अनवर हटेला, माठ राजा उर्फ भोमा राजा के नाम शामिल है। प्राथमिकी जेल महानिरीक्षक उमाशंकर सिंह के निर्देश पर दर्ज की गयी है।

वहीं इस मारपीट में शामिल अन्य कैदियों को चिन्हित करने का काम जेल प्रशासन कर रही है।जेल आईजी ओम प्रकाश सिंह की ओर से जेल अधीक्षक अजय कुमार को आदेश दिया है कि भविष्य में दो अप्रैल की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी एक्शन लेना है जेल प्रशासन लेने को स्वतंत्र हैं। जेल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए विनोद सिंह, अनवर हटेला, शूटर हैदर, डिक्की समेत कई अपराधियों को चिन्हित कर विभिन्न सेल में शिफ्ट कर दिया है।

संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गयी

जेल के भीतर डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी और पूर्व विधायक संजीव सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। प्रिंस खान समर्थकों को अलग और संजीव सिंह को अलग सेल में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक संजीव सिंह के सेल की ओर किसी भी कैदी के जाने की अनुमति नहीं है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को संजीव सिंह की सुरक्षा में लगाया गया है।

जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर धनबाद जेल के अंदर चारों ने व्यवस्था भंग कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। मारपीट की शुरुआत अनवर उर्फ रहमत की ओर से की गयी थी। फिर विनोद के साथ मारपीट की गयी। इसके बाद बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। राजा उर्फ भोमा राजा और विक्की डोम भी मारपीट में कूद गए। जिसके बाद पगली घंटी बजा कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रिंस खान के पिता ने कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Posted by - August 1, 2023 0
धनबाद : गैंगेस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके सहयोगी बबलू उर्फ ढोलू पर जानलेवा हमला करने का…

एआईआरएफ के यूथ सेफ्टी सेमिनार में भाग लेने ईसीआरकेयू के युवा साथी मुंबई रवाना भारतीय रेल के सभी जोन के कोने-कोने से 17 और 18 जून को मुंबई पहुंचेंगे युवा रेलकर्मी

Posted by - June 15, 2022 0
धनबाद। धनबाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित यूथ सेफ्टी सेमिनार 17और 18 जून को मुंबई में होने जा…

कर्मियों को बंधक बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने लूटा लाखों का केबल

Posted by - December 2, 2021 0
कतरास। बीती रात पच्चास की संख्या में पहुंचे हथियार बंद अपराधियों ने रामकनाली ओपी इलाके के रामकनाली कोलियरी के दो…

भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने गौ पूजा कर दूध से तोड़ा निर्जला व्रत

Posted by - September 30, 2021 0
धनबाद। जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत जितिया पर्व के समापन उपरांत आज सुबह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गौशाला में गौ को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *