अमन सिंह गिरोह के कुंदन मिर्धा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रंगदारी को लेकर गोली चलाने का है मुख्य आरोपी

390 0

धनबाद। गोविंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमन सिंह गिरोह के सदस्य कुंदन मिर्धा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 30 दिसंबर 2020 को रंगदारी को लेकर गोविंदपुर थाना अंतर्गत सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप में अमन सिंह गिरोह के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस इस मामले में पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही अमन सिंह व सतीश साव उर्फ गांधी को इस कांड में रिमांड कर चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन मिर्धा उक्त घटना में गोली चलाने का मुख्य आरोपी है। शनिवार को डीएसपी मुख्यालय -1 अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में उपयोग किये गये मोबाइल के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। कुंदन मिर्धा (21) कालीमाटी मैथन ओपी क्षेत्र का रहनेवाला है। कुंदन का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। निरसा थाना , गोविंदपुर थाना और गलफरबाड़ी ओपी में इसके खिलाफ आपराधिक कांड दर्ज हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

साइबर अपराधी के संदेह में पुलिस ने 13 युवकों को पकड़ा, 10 मोबाइल 1 लैपटॉप बरामद

Posted by - September 20, 2021 0
धनबाद। साइबर अपराधी होने के संदेह में बेकार बांध शंकर कॉलोनी से 13 युवक को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार…

सिजुआ जनता मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने रागिनी सिंह को दी नववर्ष की बधाई

Posted by - January 22, 2022 0
धनबाद।  सिजुआ क्षेत्र संख्या पांच के जनता मजदूर संघ के कई पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से…

आईसीएआई की धनबाद शाखा में जीएसटी में आधुनिक बदलाव पर संगोष्टी आयोजित

Posted by - August 22, 2022 0
धनबाद। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा ने आपने सीए सदस्य के लिए आधा दिवसीय संगोष्ठी का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *