सीएम नीतीश को बड़ा झटका! उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे नई पार्टी की घोषणा

161 0

बिहार में आज कल राजनीतिक हलचल काफी तेज चल रही है। एक ओर जहां जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बागी बयानों से महागठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में भी बड़ा घमासान मचा हुआ है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा की पटना सिन्हा लाइब्रेरी में बैठक चल रही है। रविवार को शुरू हुई इस मीटिंग का आज दूसरा दिन है। बैठक के पहले दिन कुशवाहा ने कार्यकताओं के संग मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। वहीं आज दूसरे दिन की बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

63 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर दो बजे पटना के मौर्या होटल में प्रेस और मीडिया के साथियों को संबोधित करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा का इरादा नई पार्टी बनाने का है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका देते हुए उपेंद्र कुशवाहा आज नई पार्टी को ऐलान करेंगे। इस बैठक को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हो सकता है ये नाम

JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को पार्टी से अलग होने और अपना नया राजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। कुशवाहा की पूर्ववर्ती राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, नए संगठन का नाम ‘जनता दल (जॉर्ज)’ या ‘जनता दल (शरद)’ हो सकता है।

कुशवाहा के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा 19-20 फरवरी के दौरान पटना में अपने समर्थकों का एक सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और भोजपुर जैसे जिलों सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से उनके गुट के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। आज इसका आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि कुशवाहा के बड़े राजनीतिक फैसला लेने जा रहे है। ऐसे में सभी की निगाहें उनपर टिकी हुई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर का आरोप- AAP नेता सत्येंद्र जैन ने लिए 10 करोड़ की ‘प्रोटेक्शन मनी’, LG को लिखा पत्र

Posted by - November 1, 2022 0
तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आप के मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप…

तिकुनिया कांड: आशीष मिश्रा को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Posted by - July 26, 2022 0
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को जमानत नहीं मिली है। ऐसे में आशीष मिश्रा…

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव बाल-बाल बचे ओवैसी, दावे को रेलवे ने सिरे से किया खारिज

Posted by - November 8, 2022 0
सूरत जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर रात अचानक पथराव होने लगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस से एआईएमआईएम…

अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुलंदपुरी गुरुद्वारा साहिब में छिपा था

Posted by - March 18, 2023 0
पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह जालंधर के मेहतपुर स्थित बुलिंदपुर गुरुद्वारा साहिब…

आंसू गैस के गोले दागे तो मॉस्क पहन घर से बाहर निकले इमरान, युद्ध जैसे हालात देख कोर्ट ने पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Posted by - March 15, 2023 0
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अरेस्ट करने की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। इमरान के समर्थकों ने पुलिस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *