चकाई- महिला की कुएं में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

276 0

चकाई- चकाई थाना क्षेत्र के रामचंद्र डीह पंचायत के हेठ चकाई गांव में बीते सोमवार की रात एक महिला के पानी लेने के क्रम में कुएं में पैर फिसल जाने से महिला की डूबकर मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान हेठ चकाई निवासी संतोष राम की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में कई गई। वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना पाकर चकाई पुलिस मौके पर पहुँच शव को निकालकर तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस बाबत मृतका कंचन के पिताबचू राम ने चकाई थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि बीते सोमवार की रात अपने घर के बगल स्थित कुएं में उनकी बेटी कंचन देर रात बिना घर वालो को सूचित किये कुएँ पर पानी भरने गई थी।इसी बीच अचानक पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गई जिसका किसी को पता नही चला। जब सुबह घर के परिजनों ने उसे घर में नही पाकर उसकी खोजबीन की तो उसका शव कुएं में पाया गया ।वहीं उसके सास द्वारा फोन पर मिली सूचना के बाद उसे घटना की जानकारी मिली।

आवेदन मिलने के बाद चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। मृतका कंचन देवी का मायका चकाई प्रखंड के पंजराडीह गांव में है।लगभग 18 वर्ष पूर्व कंचन की शादी हेठ चकाई निवासी संतोष राम से हुई थी जिसमें उसे 4 बेटी तथा दो बेटे है।

पति के साथ अक्सर कंचन का विवाद होते रहता था।एक दिन पूर्व भी पति पत्नी के बीच हुए विवाद को सन्तोष राम के ससुर बचु राम ने आपस में दोनों पति पत्नी को समझा बुझाकर सुलझाया था। इसके एक दिन बाद ही कंचन देवी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। कंचन देवी की मौत के बाद उसके 6 छोटे छोटे बच्चे बेसहारा हो गये। वहीं कंचन की मौत से उसके ससुराल एवं मायके में मातम छाया हुआ है तथा बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

इलाज में लापरवाही आरोप मात्र से Doctors पर दर्ज नहीं होगी FIR, सिर्फ SP के आदेश पर ही गिरफ्तारी, IMA ने जताया संतोष

Posted by - May 30, 2022 0
उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु या कथित लापरवाही के मामलों में अब सिर्फ आरोप के आधार पर डॉक्टर्स और…

‘ओडिशा रेल हादसा षड्यंत्र’- 270 पूर्व नौकशाहों, जजों और सेना के पूर्व अधिकारियों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Posted by - June 10, 2023 0
ओडिशा में 3 जून को हुए ट्रेन हादसे को लेकर देश भर के 270 पूर्व नौकशाहों, जजों और सेना के…

राजभवन में गवर्नर से मिले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे, सरकार बनाने का दावा पेश; शाम 7 बजे लेंगे पद की शपथ

Posted by - June 30, 2022 0
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे। दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से…

तेजस्वी यादव कार में बैठकर महिलाओं को बांटे 500-500 के नोट, जदयू प्रवक्ता ने कसा तंज

Posted by - September 10, 2021 0
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) के बेटे तेजस्वी यादव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *