लालू यादव को अपनी किडनी देगी उनकी बेटी, सिंगापुर में होगा ट्रांसप्लांट

188 0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अक्टूबर महीने में सिंगापुर में डॉक्टरों से अपना चेकअप कराया। जहां डाक्टरों ने बताया कि, किडनी का ट्रांसप्लांट होगा। उसके बाद लालू यादव परेशान हो गए। पर ऐसे मौके पर लालू यादव की एक बेटी ने आगे बढ़कर कहाकि, वो अपनी किडनी पिता लालू यादव को देना चाहती है। उसके इस बयान के बाद जहां परिवार के हर लोग हैरान रह गए। लालू यादव ने भी अपनी इस बेटी को बहुत मनाया पर वह न मानी। डाक्टरों ने भी सुझाव दिया कि, परिवार के किसी सदस्य की किडनी का ट्रांसप्लांट कराना ज्यादा प्रभावी होता है। तब मजूबर हो कर लालू यादव बेटी की किडनी लेने को तैयार हुए। जानें लालू प्रसाद यादव की यह कौन सी बेटी है। और इसका क्या नाम है।

अक्टूबर महीने में कराया था चेकअप

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी देगी। लालू यादव अभी दिल्ली में हैं और जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। लालू यादव सिंगापुर में अक्टूबर महीने में डॉक्टरों से चेकअप कराकर भारत लौटे थे।

नवम्बर में हो सकता है लालू का किडनी ट्रांसप्लांट

बताया जा रहा है कि, सिंगापुर के डॉक्टरों ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी है। सभी जांच रिपोर्टों के बाद डॉक्टरों ने लालू के किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया है। उम्मीद है कि, नवम्बर में ही किसी डेट को लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होगा।

सिंगापुर में ही रहती हैं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। रोहिणी आचार्य डाक्टर हैं। रोहिणी की शादी साल 2002 में बिहार के औरंगाबाद में लालू यादव के दोस्त राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से हुई है।
लालू यादव को कई बीमारियां

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को किडनी, दिल सहित कई बीमारियां हैं। उनका लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज चला। एम्स के डाक्टरों ने लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट करने को कहा। लालू यादव पहले अपनी बेटी की किडनी लेने के लिए राजी नहीं हुए। लालू यादव अभी दिल्ली में बेटी मीसा भारती के साथ रह रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मौलाना तौकीर रजा की मोदी सरकार को धमकी, मुसलमान सड़क पर आया तो हिंदुस्‍तान में महाभारत होगा

Posted by - April 22, 2022 0
बरेली के एक मौलाना ने मोदी सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर मुसलमान सड़कों पर आया तो हिंदुस्तान…

महिला ने चुराई 30 लाख की हीरे की अंगूठी फिर टॉयलेट में कर दी फ्लश, गिरफ्तार हुई तो कबूला

Posted by - July 4, 2023 0
तेलंगाना में हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पहले 30.69 लाख के…

Chandigarh MMS Case के बाद अब जालंधर की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Posted by - September 21, 2022 0
पंजाब में इन दिनो निजीं यूनिवर्सिटियों एक के बाद एक नया विवाद सामने आ रहा है। हाल ही में मोहाली…

अहमदाबाद में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी का छज्जा गिरा, लोग घायल, एक की मौत

Posted by - June 20, 2023 0
अहमदाबाद में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2023) के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। खबर के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *