महिला ने चुराई 30 लाख की हीरे की अंगूठी फिर टॉयलेट में कर दी फ्लश, गिरफ्तार हुई तो कबूला

72 0

तेलंगाना में हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पहले 30.69 लाख के हीरे की अंगूठी चुराई फिर पकड़े जाने के डर से उसे कमोड में फ्लश कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला हैदराबाद में स्किन एंड हेयर क्लीनिक में काम करती है। उसने करीब 30.69 की अंगूठी चुरा ली और पकड़े जाने के डर से घबरा गई और उसे कमोड में बहा दिया। इसके बाद पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से अंगूठी बरामद कर ली और महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जिस महिला की अंगूठी चोरी हुई थी वह करीब एक सप्ताह पहले हेयर रिमूवल के लिए पॉश जुबली हिल्स स्थित क्लिनिक में गई थी। इसके बाद हेयर रिमूव करने वाली महिला ने उससे अंगूठी को एक बॉक्स में रखने को कहा। महिला ने अपनी अंगूठी निकालकर उस बॉक्स में रख दिया। महिला का हेयर रिमूव हो गया और वह बिना अंगूठी लिए अपने घर लौट आई।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब महिला घर पहुंची तब उसे एहसास हुआ कि वह अंगूठी क्लीनिक में भूल कर आ गई है। उसे लगा कि अंगूठी तो क्लीनिक में ही है मिल जाएगी मगर उसके होश तब उड़ गए जब अंगूठी गुम होने की बात सामने आई। उसे काफी हैरानी हुई कि आखिर क्लीनिक में से अंगूठी कहां चली जाएगी। वह भी उसने एक बॉक्स में संभाल कर महिला कर्मचारी को दी थी।

महिला ने तो पहले क्लीनिक कर्मचारियों से पूछताछ की। उसे लगा शायद किसी के पास रखी होगी मगर जब लाख कोशिश के बाद भी उसे उसकी अंगूठी नहीं मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस क्लीनिक पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी महिला ने कथित तौर पर पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने ही अंगूठी चुराई थी और उसे अपने पर्स में रख लिया था। आरोपी महिला ने यह भी कहा कि जब उसे लगा कि वह पकड़ी जाएगी तो उसने अंगूठी को क्लीनिक स्थित वॉशरूम के कमोड में बहा दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हिजाब विवाद- कर्नाटक में तीन दिन बंद रहेंगे सभी हाई स्कूल और कॉलेज, हाई कोर्ट में कल फिर सुनवाई

Posted by - February 8, 2022 0
कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी…

गुजरात में 5 सीटें जीतने पर बोले केजरीवाल- हम बैल से निकाल लाए दूध

Posted by - December 19, 2022 0
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है।…

निगम चुनाव में टीएमसी की बादशाहत कायम, 71 पर जीत और 61 सीटों पर आगे, ममता के घर के बाहर कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Posted by - December 21, 2021 0
कोलकाता नगर निगम चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में यहां टीएमसी सत्ता में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *