शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन बहुत बुरा साबित हुआ है। बता दें कि केंद्रीय बजट से पहले ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल सेंसेक्स में 1751 से अधिक की गिरावट देखी गई है। यह बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह 57842 पर ट्रेड कर रहा है।
बता दें कि बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 58619 अंक पर खुला और इसमें लगातार गिरावट का दौर जारी है। वहीं निफ्टी में 353 अंकों की गिरावट देखी गई है। निफ्टी 17250 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
गिरावट पर नजर डालें तो दोपहर 12:57 बजे S&P बीएसई सेंसेक्स 1,252.46 अंक (2.12 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 57,784.72 पर रहा। जबकि निफ्टी 50386.00 अंक (2.19 प्रतिशत) गिरकर 17,231.15 पर कारोबार कर रहा था। पहले दिन में दोनों सूचकांक लगभग 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले थे और कारोबार जैसे-जैसे आगे बढ़ा, उसमें लगातार गिरावट देखी गई।
वहीं दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर सेंसेक्स 1960.53 अंक यानी 3.32 फीसदी नीचे गिरा और टूटकर 57,076.65 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो यह 597.70 अंक यानी 3.39 फीसदी गिरकर 17,019.45 पर जा पहुंचा।
शेयर मार्केट में सोमवार को निवेशकों के कुल 8 लाख करोड़ रुपये भारी गिरावट के कारण साफ हो चुके है। शुक्रवार को देखें तो बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपये था जो आज गिरकर 262 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है।
बाजार में दोपहर तक रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल इंडेक्स हिंदुस्तान कॉपर और जिंदल स्टील एंड पावर 4.5 फीसदी नीचे था। इससे आगे बढ़ते हुए, निवेशकों को एक्सिस बैंक और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की तीसरी तिमाही रिपोर्ट का इंतजार है।
जहां 9 महीने की सबसे बड़ी गिरावट पर है मिडकैप इंडेक्स तो वहीं इंट्रा-डे में निफ्टी 17,000 के नीचे देखी गई। 27 दिसंबर 2021 के बाद निफ्टी पहली बार 17,000 के नीचे आया है। बता दें कि अप्रैल 2021 के बाद निफ्टी में इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट है। शेयर मार्केट में आई इस गिरावट की वजह से इस गिरावट से निवेशकों में चिंता सवार हो गई है।