पीएम मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा, झरिया भाजपा कार्यालय में रागिनी सिंह ने देखा सीधा प्रसारण

163 0

झरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा होने के खास मौके पर झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कई लोगो ने अपने आवास पर यह कार्यक्रम को देखा तो जगहों पर भाजपा नेताओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया।

झरिया कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय को फूल व गुब्बारों से सजाया गया था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह द्वारा स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।

साथ ही गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल व शर्बत की भी व्यस्था की गई थी।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को लेकर बड़े एलईडी टीवी लगाया गया था।

सुबह से ही कार्यकर्ताओं में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा था। सैकड़ों लोगों ने कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के100 वे संस्करण को ध्यान पूर्वक सुना भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ दिलाने का आस्वासन दिया।

मौके पर मुख्य रूप से संतोष सिंह, सुमन अग्रवाल, मयूरी ओझा,पिंकू चौबे,रंजीत रवानी, टुन्ना सिंह संतोष शर्मा अमर सिंह सिद्धार्थ सिंह शुभम गुप्ता अशोक बरनवाल सिद्धार्थ सिंह दिलीप भारती राजेश केशरी कारू साव राजेश प्रसाद शंभू सिंह संजय महतो मनोज गोप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ईडी कोयला तस्करी और अवैध उत्खनन मामलों का जल्द करेगी टेक ओवर, मुख्यालय को भेजा प्रपोजल, रेड के लिए वारंट जारी करने का किया अनुरोध

Posted by - June 8, 2023 0
मनोज शर्मा धनबाद। बिहार में बालू के अवैध उत्खनन में करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों से जुड़ेंगे धनबाद के पुलिस अधिकारी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Posted by - February 22, 2022 0
रिपोर्ट- मनोज शर्मा धनबाद। पुलिस के साथ बेहतर संबंध स्थापित हो इसी नेक इरादे से अब धनबाद में ऐसी व्यवस्था…

लैब असिस्टेंट नियुक्ति परीक्षा का फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 तक बढ़ी

Posted by - September 29, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – राज्य में पहली बार प्रयोगशाला सहायकों (लैब असिस्टेंट) की नियुक्ति के लिए प्रोसेस चल रहा…

आवाज अखबार के प्रधान कार्यालय में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना

Posted by - September 18, 2021 0
आवाज अखबार के प्रधान कार्यालय में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना. प्रधान संपादक श्री अमित सिन्हा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *