धनबाद : कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान शुक्रवार 15 अप्रैल को समाप्त हुआ. इस अभियान में डिजिटल के माध्यम से सबसे ज्यादा सदस्यता पूरे झारखंड में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार पासवान ने किया। अजय पासवान ने कुल 3250 सदस्य बनाया और पहला पहला नंबर हासिल किया।
जबकि धनबाद जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले में अजय पासवान पहले, मदन महतो दूसरे, अरुण कुमार दास तीसरे, रोशन कुमार चौथे, अनुज कुमार पांचवे और आलोक कुमार ने छठा स्थान प्राप्त किया। बता दे कि लगभग 2 महीनों से चल रहे कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान शुक्रवार 15 अप्रैल को रात्रि 12:00 बजे समाप्त हुआ है.