वीडियो- मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र लेकर 6 सितंबर से आठ-आठ जिलों से आजसू के कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे

509 0
धनबाद। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के चेयरमैन सह धनबाद बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहाआजसू केंद्रीय कमेटी द्वारा  सामाजिक न्याय मार्च एक बड़े आंदोलन की नींव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 6, 7 एवं 8 सितंबर को झारखंड के आठ-आठ जिलों से आजसू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम हस्तारक्षरयुक्त स्मरण पत्र लेकर रांची पहुचेंगे।
6 सितंबर को धनबाद समेत बोकारों , गिरीडीह ,  चतरा , हजारीबाग ,पलामू , लातेहार , गढ़वा , से हस्तारक्षरयुक्त स्मरण पत्र लेकर रांची जाएंगे। उक्त बांते उन्होंने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी झारखंडियों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष तेज कर चुकी है। जिससे कि समाज के शोषित व वंचित लोगों को उनका हक दिलाया जा सके।
झारखंड के पिछड़े वर्ग के लोग अब भी अपने अधिकार से वंचित हैं। पार्टी का यह मानना है कि झारखंड में पिछड़ों को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण मिलना संवैधानिक अधिकार से जुड़ा मामला है। झारखण्ड सरकार को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लागू करना होगा। मौके पर
आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह कलियासोल प्रभारी रतिलाल महतो, एवम कलियासोल प्रखण्ड प्रभारी संतोष कुशवाहा मौजूद थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

समर्पण एक सामाजिक संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted by - August 29, 2021 0
धनबाद। समर्पण एक सामाजिक संस्था के बैनर तले रविवार की सुबह निरसा प्रखंड अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के कालीमाटी कॉलोनी में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *