धनबाद : राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 1 नवंबर से 30 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि लोग जागरूक हो सके और मतदाता पुनरीक्षण सूची में अपना नाम पता, उम्र जैसे त्रुटियों को सुधार कराएं।
इस बाबत धनबाद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रखंड में मतदाताओं के बीच जागरूकता रथ को लेकर कर्मी जा रहे हैं। जो उन्हें मतदाता सूची में सुधार के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसके तहत तबादला हुए या वर्तमान में किसी अन्यत्र स्थान से धनबाद आए हैं या फिर जिनकी मृत्यु हो गई है या नए मतदाताओं को जोड़ने जैसे कार्य को किया जा रहा है।