मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव को लेकर तैयारियों पर की बैठक

297 0

धनबाद : जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी के बाबत राज्य के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ धनबाद परिसदन में एक बैठक किया। जिसमें उन्होंने जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

बैठक में एडीएम, एसडीएम, बीडीओ, सीओ, बीएलओ समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।  इस दौरान जिले के अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाबत जानकारियां उपलब्ध कराई।  मालूम हो कि प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव होना तय है। जिसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग सारी तैयारियों को पूरी करने में जुड़ा हुआ है।

वहीं जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार धनबाद परिसदन में बैठक के बाद पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज पहुंचेंगे। जहां वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसके पश्चात जिले के उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे।
मालूम हो कि राज्य में आगामी पंचायत और निगम चुनाव को लेकर राज्य सरकार रेस है। जिसके तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को 30 नवंबर तक पूरा कर उसे प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का जलाया पुतला

Posted by - February 23, 2022 0
झरिया- मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक में धनबाद बोकारो जिला से मगही भोजपुरी…

संजीव सिंह को वापस अस्पताल से भेजा गया जेल, भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा सत्ता पक्ष के दबाव में नहीं हो रहा सही इलाज

Posted by - April 15, 2023 0
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह 10 अप्रैल को उनके सीने में दर्द की शिकायत के बाद धनबाद जेल प्रशासन…

अवैध उत्खनन में चाल धंसने से महिला की मौत, महथा साहब व सिंह जी के इशारे पर होता अवैध खनन

Posted by - December 30, 2021 0
कतरास/बरोरा।बरोरा बस्ती तेली टोला शिव मंदिर के समीप अवैध उत्खनन स्थल में चाल धसने से एक 45 वर्षीय महिला की…

केंद्रीय अस्पताल में सफाई व्यवस्था चौपट, एक सफाई कर्मी के भरोसे है डकरा केंद्रीय अस्पताल

Posted by - September 19, 2022 0
Ranchi awaz live (अस्पताल में सफाईकर्मी की कमी के कारण मरीज परेशान) उक्त शीर्षक से संबंधित खबर छपने के बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *