बरवाअड्डा- आग से झुलसे पति – पत्नी, हालत गंभीर,एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज

614 0

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत दामकाडा बरवा निवासी सुखदेव पाण्डेय के घर में आग लगने से पति सुखदेव पाण्डेय और उनकी पत्नी इंदुबाला पाण्डेय दोनों झुलस गए। हो हल्ला की आवाज सुनकर आस पास के लोग जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक एक स्कूटी, एक बाइक जल कर राख हो गई. वहीं खड़ी एक कार के दाहिने साइड के दोनों टायर समेत आधा हिस्सा जल गया।

घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुमन कुमार सदलबल पहूंच कर घटना में झुलसे सुखदेव एवं उनकी पत्नी इंदुबाला पांडेय को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। सुखदेव चास विनोर के रहने वाले हैं। सुखदेव बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत हैं। सुखदेव 2017 में दामकड़ा बरवा में मकान बना कर पत्नी इंदुबाला देवी व बच्चों के साथ रह रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पति पत्नी में बराबर नोंकझोंक होता रहा था। मंगलवार को भी दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद इंदुबाला ने घर में रखे पेट्रोल शरीर में छीड़क कर आग लगा ली। पत्नी को आग लगाते देख सुखदेव उसे बचाने का प्रयास करने लगा और हल्ला करने लगा। पिता के हल्ला सुनकर घर के आंगन में पढ़ रहे बच्चे भी चिल्लाने लगे और बाहर भागे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Exclusive- बरवाअड्डा में डाक पार्सल के कन्टेन्टर को गौ रक्षा दल ने दबोचा, भारी मात्रा में गौवंश बरामद

Posted by - August 23, 2022 0
रिपोर्ट- सुरेश महतो बरवाअड्डा- धनबाद के बरवाअड्डा में पशु तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है जो चौंकाने वाला है।…

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने उपायुक्त से मिलकर की आगामी त्यौहार को लेकर बंद ओवरब्रिज को चालू करने की मांग

Posted by - October 27, 2021 0
धनबाद। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह बुधवार को उपायुक्त से मिलकर फुसबंग्ला रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के दरम्यान स्थानीय लोगों को…

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसद विधायक की बैठक में शामिल, विधायक राज सिन्हा ने दी अग्रिम बधाई

Posted by - July 4, 2022 0
रांची में एनडीए के सभी सांसद एवं विधायकों की बैठक में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति उम्मीद्वार द्रौपदी मुर्मू…

महुदा के ग्रामीण रणविजय सिंह मिले, बताई समस्या, मिला निदान का भरोसा

Posted by - December 8, 2022 0
धनबाद : धैया गोकुल बंग्लो में महुदा निवासी सुभाष गयली एवं उनके गांव के ग्रामीणों ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *