भोजपुरी गीतकार ब्रज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, गले में गमछा और सिर पानी में डूबा मिला

256 0

भोजपुरी गीतकार ब्रज किशोर दूबे की संदिग्ध मौत हो गई है। उनकी लाश उनके दोस्त के घर के बाथरूम में पड़ी मिली है। उनके गले में गमछा और सिर पानी में डूबा मिला है। उनके शव के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 68 वर्षीय ब्रज किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

पटना के पाटलिपुत्र क्षेत्र के केसरी नगर इलाके में उनका दोस्त किराये के कमरे में रहता है, उसी के घर में उनका शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक उनके दोनों पैर गमछे से बंधे थे और उनका आधा शरीर कुर्सी और सिर पानी के टब में डूबा हुआ था। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिल है। लेकिन शव की हालत देखते हुए पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं से जांच कर रही है।

ब्रज किशोर लोकगायक और गीतकार थे। उन्होंमे बिहार बाबू समेत कई भोजपुरी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। वो भोजपुरी अकादमी में सहायक निदेशक पद से रिटायर हो गए थे और अकाशवाणी पटना से भी जुड़े थे।

ब्रज किशोर के दामाद का कहना है कि उनके ससुर आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ब्रज किशोर हर तरह से संपन्न थे और बड़े गीतकार होने के नाते उन्हें काम भी मिलता रहता था। तो ऐसे में वो आत्महत्या क्यों करेंगे? वहीं पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मौत का मामला) दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दोस्त के जिस घर में उनका शव मिला है, वहां गायन और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। जिस दिन ब्रज किशोर की मौत हुई, उस दिन उनका दोस्त सोनपुर गया हुआ था। ब्रज किशोर ने अपने दोस्त से चाबी ले ली थी और रविवार की दोपहर वो अपने घर पर खाना खाने के बाद वहां चले गए थे।

घरवालों ने बताया कि वो अकसर वहां जाया करते थे। लेकिन रविवार को वो घर नहीं लौटे तो घरवालों ने अगली सुबह उन्हें कॉल और मैसेज किए। लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने वहां जाकर देखा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, ITI और पॉलिटेक्निक पास युवाओं को भी मिलेगा मौका

Posted by - February 21, 2023 0
मोदी सरकार ने बीते साल जल, स्थल और वायु तीनों सेनाओं के लिए जवानों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते…

सेना भर्ती में बड़े बदलाव, अब साल में मात्र एक रैली में ले सेकेंगे भाग, दौड़ से पहले पास करना होगा CEE

Posted by - February 28, 2023 0
भारतीय सेना में शामिल होने की चाहत देश के अधिकांश युवा को रहती है। देश के गांव-गांव में लाखों युवा…

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए क्या पर्याप्त है कपड़े का मास्क, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Posted by - January 8, 2022 0
दुनिया भर में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं यह वायरस उन लोगों…

मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह- दंगों को भूल गए क्या, सपा को वोट दिया तो फिर जल उठेगा शहर

Posted by - January 29, 2022 0
शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *