बरोरा। लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने बिहार पुलिस गुरुवार को बरोरा थाना पहुंची । बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुराईडीह निवासी संजय चौहान को गिरफ्तार कर अपने साथ बिहार राजगीर ले गई।
बिहार के राजगीर थाना में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ 38 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज है।