झरिया : विगत कुछ दिन पूर्व सड़क अव्यवस्था के कारण जाम में फंसकर झरिया कोयरी बांध निवासी सावित्री देवी 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई।
महज 300 मीटर की दूरी तय करने में लग गए थे घंटों। सावित्री देवी के घर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया