धनबाद। धनबाद के दामोदरपुर निवासी चाउमीन और सौस के व्यवसायी मुकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दामोदरपुर मैदान के समीप उनका शव पाया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। घरवालो के अनुसार देर रात वह दामोदरपुर कीर्तन देखने की बात कहकर निकले थे।
काफी रात तक जब नही लौटे तो उनके बेटे खोजबीन में निकले। दामोदरपुर मैदान के समीप उनकी बाइक खड़ी मिली। कुछ दूर झाड़ियो में उनका शव पड़ा था। बताया जाता है कि उन्हें दो गोली मारी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।