चंद्रयान-3 जल्द होगा लॉन्च, ISRO के पूर्व चेयरमैन बोले- ‘इस बार जरूर सफल होंगे’

254 0

भारत के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 मिशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछली कमियों से सबक लेते हुए ISRO नहीं चाहता कि चंद्रयान-3 किसी भी कीमत पर असफल हो। ऐसे में लगातार पिछली कमियों को दूर किया जा रहा है। इस बीच इसरो के पूर्व चेयरमैन और मिशन चंद्रयान-2 के प्रमुख के सिवान का बड़ा बयान सामने आया है। सिवान ने कहा है कि, जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च हो सकता है। यानी चांद पर भारत एक और नई इबारत लिख सकता है। डॉ. के सिवन का कहना है कि चंद्रयान-3 के लिए काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसकी लॉन्चिंग की जाएगी।

मिशन में जरूर मिलेगी सफलता

इसरो के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि, चंद्रयान-3 पर लंबे समय से काम हो रहा है। कोरोना काल की वजह से इसकी लॉन्चिंग में थोड़ा वक्त लगा, जिससे तैयारी करने में और आसानी हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस बार हमें अपने मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।

चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ही होगा इस्तेमाल

के. सिवन ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रयान-2 का ही ऑर्बिटर यूज किया जाएगा। यह काफी किफायती होगा।

तमिलनाडु में स्थापित होगा लॉन्च पैड

चंद्रयान-3 मिशन के लिए ISRO को तमिलनाडु में जगह मिल गई है। इस जमीन पर चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च पैड बनाया जाएगा। डॉ. के. सिवन ने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार ने हमें कुलशेखरपट्टनम में भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। हम वहां बहुत जल्द देश का दूसरा लॉन्च पैड स्थापित करने में सफल होंगे और जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा।’

सभी प्रोजेक्ट्स पर पड़ा कोरोना का असर

डॉ. सिवन ने बताया कि, ‘हमारे सभी प्रोजेक्ट्स पर कोरोना का प्रभाव पड़ा है, लेकिन इस दौरान इसरो ने अपनी रणनीति पर काम किया, ताकि हम कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रबंधन कर सकें।

महामारी ने हमें रॉकेट लॉन्च करने का एक नया तरीका दिया, जिसे हर मिशन में लागू किया जाएगा।

डॉ. सिवन ने बताया कि, ‘चंद्रयान-2 इसरो का अब तक का सबसे जटिल मिशन था। हमने लैंडिंग का पहला चरण अच्छे से कंप्लीट किया, हम आखिरी चरण में असफल हुए। हम लकी थे कि पीएम मोदी हमारे साथ थे और इस अभियान के असफल होने पर उन्होंने उस वक्त इस अभियान से जुड़े हर शख्स को सांत्वना दी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, दो लोगों की मौत, अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य जारी

Posted by - July 8, 2022 0
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर आ रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा…

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा और कौन-कौन हैं लिस्‍ट में शामिल, जानें

Posted by - March 25, 2022 0
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बन गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान…

हिमाचल में पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा, देश के पहले मतदाता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 5, 2022 0
12 नवंबर 2022 को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में अपनी पहली चुनावी…

तिहाड़ जेल से AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो, सस्पेंडेड सुपरिटेंडेंट दिखा साथ

Posted by - November 26, 2022 0
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का तिहाड़…

विधायकों के साथ खूंटी जिले के लतरातू डैम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गेस्ट हाउस में विधायकों को ठहराया गया

Posted by - August 27, 2022 0
झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया गया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *