सीपीआई (एम) लोकल कमिटी ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखण्ड स्थापना दिवस

257 0

धनबाद : भगवान बिरसा मुंडा का 146 वीं जयंती तथा झारखंड का  21 वीं स्थापना दिवस सीपीआई (एम) लोकल कमिटी धनबाद ने हीरापुर तेलीपाड़ा रोड पर स्थित शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ मनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत अर्थात साम्राज्यवादी शक्तियों तथा महाजनी अर्थात सामंतवादी के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने जल- जंगल- जमीन और आजादी के लिए शहादत दिया।

वक्ताओं ने आगे कहा कि आज जब हम झारखंड का 21 वीं स्थापना दिवस मना रहे हैं तो हम ऐसे तमाम शहीदों को याद करते हैं, जो इस पवित्र धरती पर जन्म लेकर आजादी के संघर्ष का रास्ता खोला और पूरे देश को आजादी का संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

कहा झारखंड के भू- संपदा को शासक वर्ग के लोग लूटने का अड्डा बना लिया, जिसका साथ भाजपा वाली केंद्र की मोदी सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों के तहत किसान और मजदूर विरोधी कानून दे रहा है।
हमें बिरसा मुंडा जयंती पर और झारखंड के स्थापना दिवस पर संकल्प लेना होगा, कि जल- जंगल- जमीन और आजादी की रक्षा के लिए संघर्षों को तेज करें।

वक्ताओं में पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ. राम कृष्णा के अलावा भारत भूषण, अशिम हालदार, हेमंत मिश्रा मुख्य रूप से शामिल थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी लोकल कमिटी सचिव रामबालक ने किया।
कार्यक्रम में लीलामय गोस्वामी, के डी सिंह, सुरेश पासवान, आर पी महतो तथा कई अन्य साथी भी शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गोलमारा के ग्रामीणों का जमीन वापस करना होगा ठेकेदार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी-रणविजय

Posted by - October 3, 2021 0
धनबाद। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखण्ड में मुकुंदा परियोजना भूमि वापसी को लेकर गोलमारा ग्रामीणों द्वारा 25 दिनों से…

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट और नयन श्री नेत्रालय का लालमणि वृद्धाआश्रम में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Posted by - August 23, 2022 0
धनबाद। असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, नयन श्री नेत्रालय के सहयोग से लालमणि वृद्ध आश्रम में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन…

देश की सारी सरकारी संपत्ति दो पूंजीपतियों के हाथ में दे रही हैं केंद्र सरकार- रणविजय

Posted by - March 29, 2022 0
धनबाद – हड़ताल के दूसरे दिन भी सभी पश्चिमी कोलियरी के विभिन्न क्षेत्रों में हड़ताल का जायजा लेने  एचएमएस के…

धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में हिंदी निबंध एवं राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - September 15, 2022 0
राजभाषा सप्ताह के दूसरे दिन धनबाद रेल मंडल मुख्यालय के मैथिली शरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *