स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर्स छात्र छात्रा सम्मानित 

202 0

भूली-सरस्वती विद्या मंदिर भूली में 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ एस.के.एल दास ने झंडोत्तोलन किया। वहीं विद्यालय के छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कक्षा दशम की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय टॉप करने पर प्राची प्रिया, द्वादश की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय टॉप करने पर विज्ञान संकाय से समृद्धि राज तथा वाणिज्य संकाय से सना परवीन एवम उनके माता पिता को विद्यालय के सचिव डॉ एस.के.एल दास, उपाध्यक्ष डॉ राम सुधीर सिंह एवम प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। खेलकूद एवम अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।


सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव का उद्देश्य अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराना है। अनेक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी हैं जिनके योगदान को भुला दिया गया। इस उत्सव के माध्यम से उन्हें भी सम्मान देना है। इसके साथ हीं उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के योगदान एवम यहां के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बताया।


प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। मंच संचालन अनुराधा कुमारी, राजश्री वर्मा एवम रिमी डे ने किया। कार्यक्रम प्रमुख डॉ उमेश कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बेकारबांध सहित अन्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने चलाया अभियान, 5 से जुर्माना, 2 का लाइसेंस जब्त

Posted by - October 30, 2021 0
धनबाद : कोरोना संक्रमण को रोकने, लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर व कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य…

जामाडोबा उत्क्रमित उच्च विद्यालय निर्माण में गड़बड़ी, जांच शुरु रिपोर्ट- आशीष घोष

Posted by - July 21, 2022 0
जोरापोखर। जामाडोबा वाटर बोर्ड उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अर्ध निर्मित भवन निर्माण में घपले की जाँच करने पहुँचे जिला शिक्षा…

एरिया 5 के महाप्रबंधक जितेंद्र मलिक से वार्ता करने पहुंचे रणविजय सिंह

Posted by - September 15, 2022 0
धनबाद। एरिया 5 के महाप्रबंधक जितेंद्र मलिक से मजदूरों के समस्याओं को लेकर वार्ता करने झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *