धनबाद : पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है की समरेश सिंह का निधन बहुत ही दुःखद है, उनके निधन के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
जननायक महान क्रांतिकारी नेता समाज सेवी, एक समय में जनसंघ और भाजपा को गति देने वाले कार्यकर्ताओं में दादा के नाम से लोकप्रिय, शोषित कमजोर गरीबों के अभिभावक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
भगवान उनके लाखों चाहने वालों और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा के शांति की कामना ईश्वर से करता हूँ।