पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने मनाया दिवाली उत्सव

536 0

धनबाद : नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में दिवाली उत्सव मनाया गया. धनबाद विधायक राज सिन्हा ,सीटी एसपी.आर.रामकुमार,लायंस क्लब के सदस्य सोमनाथ प्रुथी ,एपी.जयसिंह, राकेश आनंद, वसंत बजाज ,समाजसेवी राजेश रिटोलिया तथा संचालिका अनीता अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर दिवाली उत्सव का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर पटाखे जलाए ,सेल्फी़ ली, नृत्य किया। विधायक  ने पहला कदम के प्रांगण में इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि आज दिवाली जैसा पावन पर्व इन बच्चों के साथ मना रहा हूँ इससे अच्छी ओर क्या बात हो सकती है। सचमुच आज मैं अति आनंद का अनुभव कर रहा हूँ।

सीटी एसपी ने सहृदय सभी को दिवाली की शुभकामना दी। लायंस क्लब के सदस्यों ने इन बच्चों के साथ मनाई इस दीपावली को यादगार दीपावली कहा। तथा हमेशा की भाँति सदैव अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अतिथीयो ने बच्चों द्वारा निर्मित हस्तकला सामग्री की खरीदारी कर प्रोत्साहित किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जनता श्रमिक संघ कुसुंडा क्षेत्र का क्षेत्रीय कमेटी गठित, पदाधिकारियों ने रागिनी सिंह को किया सम्मानित 

Posted by - August 22, 2023 0
धनबाद: जनता श्रमिक संघ कुसुंडा क्षेत्र का क्षेत्रीय कमेटी एवं कोलियरी शाखा गठन होने उपरांत आज मंगलवार को समस्त पदाधिकारियों…

छात्रा की मौत के बाद शिक्षिका व प्रधानाध्यापक गिरफ्तारी के लिए शव के साथ सड़कों पर उतरे परिजन

Posted by - July 11, 2023 0
तेतुलमारी /कतरास। धनबाद संत जेवियर विद्यालय तेतुलमारी के शिक्षिका शिंदू मैडम व प्रधानाध्यापक आर के सिंह की गिरफ्तारी की मांग…

भूली पांडरपाला में चली गोली, 5 खोखा बरामद, पुलिस पंहुंचीं

Posted by - May 7, 2022 0
भूली। शनिवार की देर शाम पाण्डरपाला में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। डब्लू अंसारी नामक व्यक्ति को गोली मारी गई।…

कोयलांचल पत्रकार संघ ने मनाई दिवगंत पत्रकार स्वo गोपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि

Posted by - April 27, 2022 0
झरिया : कोयलांचल पत्रकार संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में बुधवार को संघ के वरिष्ठ सदस्य दिवगंत स्वo गोपाल सिंह…

डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों नें गरीब बच्चों के बीच किया किताब व अन्न दान

Posted by - November 24, 2021 0
डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के स्मृति में …

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *