डॉ. श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

339 0

झरिया : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मे झरिया भाजपा द्वारा मनाई गई। फतेहपुर स्थित भाजपा कार्यालय मे झरिया भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व मे भारी संख्या मे भाजपा नेताओं एव कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ नेता हरीश जोशी, ओबीसी मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष शलेश सिंह चंद्रवंशी, झरिया नगर के संयोजक विनोद गुप्ता, प्रभारी रामदेव महतो ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मे प्रकाश डाला।

 झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाजपा इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। जम्मू कश्मीर में मुखर्जी ने धारा 370 का प्रखर विरोध कर आंदोलन चलाया।भाजपा के नायकों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम सबसे ऊपर है।
धन्यवाद ज्ञापन मनोज प्रसाद ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील साव, सुमन अग्रवाल, गणेश साव, राजमाली, उमा भट्टाचार्य, अजय वर्मा, संतोष राज, भोला सेन मोदक मयूरी दिवेदी  ,अमित साव, राहुल सोनी, रोहित चौहान, सुनील गुप्ता, विजय वर्मा,  श्रवण राम ,संजू वर्मा, शिवकुमार अग्रवाल,एवं भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बोकारो के जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में सफेद बाघिन की मौत, कराया जा रहा है पोस्टमार्टम

Posted by - April 1, 2022 0
रिपोर्ट : मनोज शर्मा बोकारो – जिले के जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में सफेद बाघिन गंगा की आज सुबह 9:20…

कतरास के हनुमान मेंसन में नगर निगम ने खाली करने का चिपकाया नोटिस, दुकानदारों में खलबली

Posted by - September 20, 2021 0
कतरास। हनुमान मेंसन कॉम्प्लेक्स की जर्जर हालत को देखते हुए कतरास नगर निगम की टीम ने सोमवार को हनुमान मेंसन…

पेट्रोल पंप में अब बोतल, गेलन मे तेल नही दिया जाएगा- धनबाद उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

Posted by - June 13, 2022 0
झरिया: रांची समेत देश के कई शहरों मे हुई सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के मद्देनजर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *